Audi e-tron and e-tron Sportback Booking Starts in India: इलेक्ट्रिक कारों की मांग में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में ईवी के बड़े हो रहे कार बाजार को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक मॉडल को उतार रही हैं। जर्मन कार निर्माता Audi India (ऑडी इंडिया) भारत में बहुत जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) लॉन्च करने वाली है। ऑडी इंडिया ने मंगलवार को अपनी इस बहुप्रतीक्षित ई-ट्रॉन और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) के लिए प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कंपनी ने हाल ही में एलान किया था कि वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-tron को भारत में 22 जुलाई को लॉन्च करेगी।
बुकिंग राशि
ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी को खरीदने के इच्छुक ग्राहक इसकी बुकिंग कंपनी के किसी भी डीलरशिप या ऑडी की इंडिया वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। Audi e-tron इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग के लिए ग्राहकों को 5 लाख रुपये की राशि का भुगतान करना होगा। ई-ट्रॉन एसयूवी के जरिए ऑडी भारत में ईवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। e-tron एसयूवी लॉन्च के बाद, भारतीय बाजार में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और Jaguar I-Pace (जगुआर आई-पेस) को टक्कर देगी।
विज्ञापन
2 of 5
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
मोटर और पावर
रिपोर्ट के मुताबिक ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी में कंपनी ने दो 125kW और 140kW इलेक्ट्रिक मोटर्स का इस्तेमाल किया है। ये दोनों मोटर्स आगे और पीछे के एक्सल पर लगाए गए हैं। कंपनी के मुताबिक दोनों मोटर मिलकर 402 bhp का पावर और 664 Nm का टार्क जेनरेट करते हैं। यह एसयूवी AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सिस्टम से लैस है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में केबिन के नीचे 95kW का बैटरी पैक भी लगा है। इसे रीजेनरेटिव ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
बैटरी और ड्राइविंग रेंज
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा किया गया है कि Audi e-tron एसयूवी एक बार फुल चार्जिंग के बाद 400 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है। चार्जिंग की बात करें तो इस एसयूवी को डीसी फास्ट चार्जर के जरिए 30 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही 230V या फास्ट 400V सिस्टम के साथ होम एसी चार्जर के जरिए से भी इसे चार्ज किया जा सकता है।
4 of 5
Audi e-tron Electric SUV
- फोटो : Audi
फीचर्स
ऑडी ई-ट्रॉन में ढेर सारे फीचर्स दिए जाने का दावा किया गया है। इस एसयूवी के केबिन में मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, प्रीमियम बैंग एंड ओल्फसेन साउंड सिस्टम, 4 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टीपल टचस्क्रीन, एंबिएंट लाइटिंग, पावर मोड्स, पैनोरमिक सनरूफ, रीजनरेटिव ब्रेकिंग जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक स्टीयरिंग व्हील एडजस्टमेंट, पैनोरमिक ग्लास सनरूफ जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के फीचर्स और ड्राइविंग रेंज को लेकर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।
ऑडी ई-ट्रॉन की साइज
ऑडी इंडिया की भारतीय बाजार में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Audi e-tron के साइज की बात करें तो कार की लंबाई 4901 mm होगी। Audi e-tron लंबाई में Q5 मॉडल से बड़ी और Q7 से छोटी होगी। Q5 की लंबाई 4663 mm है और Q7 की लंबाई 5052 mm है।
ऑडी ई-ट्रॉन एसयूवी और ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक इस साल की पहली छमाही में भारत में लॉन्च किया जाना था। लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इन एसयूवी की लॉन्चिंग को टालना पड़ा। ई-ट्रॉन को पहली बार 2019 में प्रदर्शित किया गया था। ऑडी ने कहा कि वह देश में हर साल 200 यूनिट बेचने की योजना बना रही है। चूंकि ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी को सीबीयू रूट के माध्यम से लाया जा रहा है, इसलिए हमें उम्मीद है कि विदेशों में पहले से बिक्री वाले मॉडलों की तुलना में कोई बदलाव नहीं होगा।