फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Motors का बड़ा एलान: टाटा मोटर्स भारत में लॉन्च करेगी 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Tue, 29 Jun 2021 04:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
N Chandrasekaran, Chairman, Tata Sons and Tata Motors taking delivery of his New Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
Tata Motors New High Range Electric Cars in India: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने घोषणा की है कि वह 2025 तक भारत में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आएगी। कंपनी ने एलान किया है कि वह अपने घरेलू उत्पाद पोर्टफोलियो में 10 नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) शामिल करने की योजना बना रही है। यानी इन सभी इलेक्ट्रिक कारों को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए ही तैयार किया जा रहा है। फिलहाल कंपनी भारतीय कार बाजार में अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV की बिक्री करती है। बता दें कि यह कार बेहद किफायती होने के साथ ही फुल चार्ज में काफी बढ़िया ड्राइविंग रेंज देती है। 

इस साल की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने एलान किया था कि नेक्सन ईवी ने जनवरी 2020 में लॉन्च होने के बाद से अब तक 4,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हासिल करने में कामयाब रही है। बता दें कि नेक्सन ईवी वित्त वर्ष 2020-21 में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक व्हीकल थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Nexon EV - फोटो : For Refernce Only
कंपनी के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत में 10 नए इलेक्ट्रिक वाहन लाने का मकसद बिजनेस मॉडल को और टिकाऊ बनाना है। टाटा मोटर्स हरित वाहनों के अपने पोर्टफोलियो के लिए आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भारत के साथ-साथ यूरोप में भी सेल और बैटरी निर्माण में कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की तलाश में है।

भारत में कंपनी की इलेक्ट्रिक कार नेक्सन ईवी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तेजी से बढ़ती हुई देखकर कंपनी ने देश में अपने इलेक्ट्रिक कार पोर्टफोलियो को बढ़ाने का फैसला किया है।  
विज्ञापन

3 of 5
Tata Nexon EV - फोटो : Reddit
कंपनी के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक व्हीकल की पैठ इस साल दोगुनी होकर 2 फीसदी हो गई है। चंद्रशेखरन ने 2020-21 के लिए कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को बताया, "हम आने वाले वर्षों में बाजार में तेजी से पैठ की उम्मीद करते हैं। टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में इस बदलाव का नेतृत्व करेगी। 2025 तक, टाटा मोटर्स के पास 10 नए बीईवी वाहन होंगे और एक समूह के रूप में, हम पूरे देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए सक्रिय रूप से निवेश करेंगे।" 

4 of 5
Tata Nexon EV Charging - फोटो : For Refernce Only
उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी समूह के भीतर एक ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर और इंजीनियरिंग वर्टिकल तैयार करने के मौकों का आकलन कर रही है। इससे कंपनी को कनेक्टेड और ऑटोनॉमस वाहनों की दुनिया की ओर बढ़ने में मदद करेगी। सस्टेनेबल मोबिलिटी पर ध्यान देने के साथ, टाटा समूह भारत और दुनिया में ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव को पकड़ने के लिए प्रक्रिया को तेज करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
कंपनी का जगुआर लैंड रोवर ब्रांड भी 2030 के आखिर तक 100 फीसदी जीरो टेलपाइप उत्सर्जन का लक्ष्य रखता है। जगुआर का लक्ष्य 2025 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनना है। जबकि 2030 तक कंपनी की 60 फीसदी बिक्री फुल बीईवी वाहनों का हो जाएगा।

चंद्रशेखरन ने पर्यावरणीय स्थिरता और जलवायु लचीलापन की नींव पर निर्मित व्यापार मॉडल पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "इन मेगाट्रेंड्स को संबोधित करने और उनका लाभ उठाने के लिए, हम स्थायी व्यापार मॉडल को अपनी रणनीति का आधार बनाने की योजना बना रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें