फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: ये हैं इस सप्ताह की 4 भाग्यशाली राशियां, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी

Mon, 23 Aug 2021 06:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार। 
विज्ञापन

2 of 5
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के प्रारंभ से ही वृष राशि के जातकों को अपेक्षा के अनुरूप फल मिलना प्रारंभ हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। वहीं राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति के संकेत मिलेंगे। हालांकि औपचारिक घोषणा के लिए उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा। व्यवासाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कामकाज की कुछ ज्यादा ही व्यस्तता बनी रहेगी। नतीजतन, घर-परिवार अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इस दौरान अपने जीवनसाथी या लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से विशेष रूप से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही विभिन्न क्षेत्रों से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर एवं बाहर, दोनों जगह आपको लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में घर की साज-सज्जा आदि में अधिक धन खर्च हो सकता है। युवाओं का ज्यादातर समय मौज-मस्ती में बीतेगा। यदि लव पार्टनर के साथ अनबन चल रही थी तो किसी महिला मित्र की मदद से वो खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें क्योंकि पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं।

4 of 5
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों को घर एवं बाहर दोनों जगह लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। सौभाग्य का साथ बना रहने के कारण आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होंगे। इस सप्ताह आप अपनी वाणी से शत्रु को भी मित्र बनाने में कामयाब होंगे। व्यवसाय में लंबे समय से अटका धन निकल आयेगा। इस दौरान यदि किस विशेष कार्य के लिए प्रयास करेंगे तो उसमें आपको पूरी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। संतान पक्ष की किसी बड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rashi
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में तो भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको अपने जीवन में कई अनुकूल परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस की कृपा से प्रमोशन और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय के नये स्रोत बनेंगे। करिअर-कारोबार में सफलता मिलेगी। परिजनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ लंबी या छोटी यात्रा पर निकल सकते हैं। इस दौरान धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब मन लगेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। आपके परिजन प्रेम संबंधों को को स्वीकार करते हुए विवाह की हरी झंडी दिखा सकते हैं। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें