फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जीवनसाथी में इस तरह की खास बातें ढूंढते हैं कन्या राशि के लोग, आइए जानते हैं

Mon, 12 Jul 2021 04:35 PM IST
संकल्प सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
अच्छे जीवनसाथी की तलाश हर इंसान को होती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली तभी आ सकती है, जब व्यक्ति को एक अच्छा जीवनसाथी मिलता है। भारतीय ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति जिस नक्षत्र और राशि में जन्म लेता है। उसी से उसका स्वभाव तय होता है। हमारे यहां लंबे समय से ये मान्यता है कि व्यक्ति के जीवन में ज्योतिष का एक अहम योगदान है। उसकी जिंदगी में ग्रह और नक्षत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मान्यता है कि व्यक्ति के भीतर पाए जाने वाले गुण उसकी राशि और नक्षत्रों द्वारा तय होता है। हिंदू संस्कृति में शादी विवाह से पहले पंडित लड़का और लड़की की कुंडली को मिलाते हैं। कुंडली में जब अधिकतर गुण समान पाए जाते हैं, उसके बाद ही दोनों के विवाह की तारीख को निश्चित किया जाता है। इसी कड़ी में आज हम कन्या राशि के लोगों के बारे में जानेंगे कि उन्हें किस तरह के जीवनसाथी की तलाश होती है? अपने पार्टनर में वह किन-किन खास बातों को ढूंढते हैं? आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
कन्या राशि - फोटो : Social media
कन्या राशि के लोग काफी उत्तम स्वभाव के होते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है और स्वभाव से ये तार्किक और यथार्थवादी होते हैं। ये लोग काफी सरल जीवन जीते हैं। अपने जीवन में कन्या राशि के लोगों को तनाव मुक्त जीवनसाथी की तलाश होती है, जो उनकी जिंदगी में संतुलन ला सके। कन्या राशि के लोग काफी वर्कहॉलिक होते हैं और अपने जीवन के प्रति काफी ज्यादा समर्पित भी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
इनका व्यक्तित्व काफी आदर्शवादी होता है। ये लोग काफी रचनात्मक होते हैं। इस कारण कन्या राशि के लोगों को जीवनसाथी के रूप में एक ऐसे व्यक्ति या महिला की तलाश होती है, जो रचनात्मक, नवीन और कल्पनाशील हो। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि के लोग ऐसे पार्टनर को ढूंढते है, जिनका स्वभाव वफादार और भरोसेमंद हो। इसके अलावा वह दिल से उसके साथ रिश्ते के प्रति पूर्ण समर्पित हो। इन्हें दूर दृष्टा लोग काफी पसंद होते हैं। इन लोगों के साथ इनका संयोजन काफी अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीरॉ - फोटो : istock
23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच जन्म लेने वाले कन्या राशि के लोग व्यवहार में थोड़ा सनक मिजाजी होते हैं। इस कारण उन्हें समझदार और सामंजस्य करने वाली जीवन साथी की तलाश होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें