फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: सप्ताह की चार भाग्यशाली राशियां, इन राशि के जातकों को मिलेगा अपार धन

Mon, 12 Jul 2021 07:09 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 जुलाई 2021) - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

2 of 5
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृष साप्ताहिक राशिफल
वृष राशि के जातकों के लिए जुलाई माह का यह सप्ताह शुभ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपका भाग्य चमकेगा। कई क्षेत्रों में आपको लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। भूमि-भवन संबंधी विवाद में फैसला आपके पक्ष में जायेगा। कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। हालांकि आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाएं। किसी नये निवेश में जल्दबाजी न करें। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बीते कुछ समय से कारोबार में चली आ रही समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। किसी मित्र या परिजन की मदद से कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगों की सुविधाएं बढ़ सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह किसी प्रियजन की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा।

4 of 5
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए जुलाई का यह सप्ताह शानदार बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी, लाभ प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार और नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। महिला प्रोफेशनलों के लिए समय उत्तम है। राजनीति से जुड़े लोगों की बहुप्रतीक्षित कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन संबंधी मामलों में कोई बड़ा निर्णय लेते समय किसी वरिष्ठ की सलाह लेना न भूलें। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं और गलतफहमी का शिकार होने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह छात्रों का मन थोड़ा पढ़ाई से उचट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों परिजनों या अपने साथियों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। सप्ताह की शुरूआत अच्छी होगी। यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में में विस्तार की योजनाएं बनेंगी, लेकिन ध्यान रहे सप्ताह के मध्य में कोई आपको अपने लक्ष्य से भटकाने का प्रयास कर सकता है। इसलिए कोई भी निर्णय खूब सोच-समझकर ही लें। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें