नए हिंदू वर्ष का आगाज 25 मार्च, बुधवार से होने जा रहा है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि भी प्रारंभ हाे जाती हैं। हम ऐसे घर की कल्पना करते हैं जो साफ-सुथरा, सजा-संवरा हो, जहां खुशियां बसती हों, सदस्यों के बीच तालमेल हो, भविष्य की सकारात्मक योजनाएं हों, उत्साह हो, जीवन हो। लेकिन घर को घर बनाने का प्रयास कुछ ही लोग करते हैं। नए हिंदू वर्ष की शुरुआत से पहले घर में कुछ बदलाव का संकल्प लेते हैं।