जब बात आती है बच्चों के पढ़ाई न करने की, तो माता-पिता सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। आज के समय में प्रतियोगिता का दौर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे रहे। जिसके लिए वे उसे अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं, लेकिन जब इतना करने के बाद भी बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो उनके भविष्य को लेकर माता-पिता की चिंता स्वाभाविक है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिसकी वजह से भी बच्चे के मन की एकाग्रता नहीं बन पाती है। जिसकी वजह से भी बच्चे पढ़ाई करते समय बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। वास्तु के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के कमरे में कुछ बदलाव करने से आप उनका मन पढ़ाई के लिए एकाग्र कर सकते हैं।