फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर में कभी न लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, नहीं टिकता है पैसा, होता है नुकसान

Mon, 12 Oct 2020 07:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
वास्तु के अनुसार पेड़ पौधे - फोटो : सोशल मीडिया
सजावट के लिए हम घर में अक्सर पेड़ पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कुछ पौधों में वास्तु दोष होता है। इन्हें घर में लगाने से घर में कभी पैसा टिक नहीं पाता है। यह पौधे घर की बरकत को बाहर लेकर जाते हैं। बताया जाता है कि इन पेड़-पौधों के बारे में पता लगते ही इन्हें तुरंत घर से बाहर निकालना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
खजूर
1. खजूर का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। यदि जिस घर में खजूर का पेड़ होता है उस घर में दरिद्रता का आगमन होता है। वहां आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं। घर के सदस्यों की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। 
विज्ञापन

3 of 7
नोपल कैक्टस - फोटो : Social media
2. कैक्टस का पौधा
कैक्टस का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में कैक्टस का पौधा लगाने से घर का सारा पैसा व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाता है। 

4 of 7
बांस का पौधा - फोटो : social media
3. बांस का पेड़
बांस का पेड़ बेहद ही उपयोगी होता है। परंतु वास्तु विज्ञान के अनुसार बांस के पेड़ को घर पर कभी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को घर पर लगाने से परेशानियों का आगमन होता है। हिन्दू धर्म में बांस के पेड़ को मृत्यु के समय इस्तेमाल किया जाता है जो अशुभता का संकेत है।
विज्ञापन

5 of 7
बेर का पेड़ - फोटो : सोशल मीडिया
4. बेर का पेड़
वास्तु शास्त्र के जानकार यह मानते हैं कि इस पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। जिन लोगों के घरों में बेर का पेड़ होता है उनके घर में धन हानि होती है। ऐसी मान्यता है कि बेर का पेड़ लगाने से घर का सारा धन नष्ट हो जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
इमली
5. इमली का पेड़
जिस प्रकार इमली का स्वाद खट्टा होता है। उसी तरह जिस घर में इसका पेड़ लगा हो वहां की खुशियों में खट्टापन आ जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में लगा इमली का पेड़ घर की तरक्की को रोकता है। यह परिजनों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीपल
6. पीपल का पेड़
वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में कभी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। अगर आपके घर में पीपल का पेड़ लगा हुआ है तो उसे किसी पवित्र स्थान पर प्रवाहित कर दें या किसी मंदिर में लगाएं। कहा जाता है कि इससे आपके पैसे का नाश हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें