वास्तु में प्रत्येक दिशा का अपना एक अलग महत्व बताया गया है। यहां तक की वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीजों के निर्माण से लेकर उसके रख-रखाव के बारे में भी नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि यदि इन नियमों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में खुशहाली,तरक्की व सकारात्मकता बनी रहती है। कभी-कभी लोगों को वास्तु के बारे में जानकारी न होने के कारण घर में कई तरह से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है, जिसके कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह से जीवन में कलह-क्लेश, कार्यक्षेत्र में समस्याओं और आर्थिक स्तर पर परेशानियां आने लगती हैं। यदि आपके घर में भी किसी प्रकार का वास्तु दोष है जिसके प्रभाव के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आप इन टिप्स की मदद से बिना तोड़-फोड़ के ही वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।