कैसे हो पेड़-पौधे
घर की छत पर उत्तर-पूर्व एवं पूर्व दिशा में छोटे पौधे जैसे तुलसी,गेंदा,लिली,हरीदूब,पुदीना,हल्दी आदि लगाने चाहिए।उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल देने वाले पौधे जीवन में समृद्धि लाने में सहायक सिद्ध होंगे।भारी गमलों में ऊँचे पेड़ों को सदैव छत पर दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाना उचित माना गया है। पश्चिम दिशा में सफ़ेद रंग के फूलों के पौधे जैसे चांदनी, मोगरा, चमेली आदि को लगाने से लाभ एवं प्राप्तियों के अवसर बढ़ जाते हैं,बच्चों में रचनात्मक शक्ति का विकास होता है।कांटेदार एवं बोनसाई पौधों को वास्तु के अनुसार व्यक्ति के विकास में अवरोध माना गया हैं अतः इन्हें लगाने से बचना चाहिए,हाँ गुलाब के पौधों को छत पर लगाया जा सकता है।