फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई की इन चीजों को घर में रखने से आएगी संपन्नता और सौभाग्य

Wed, 28 Oct 2020 07:05 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
feng shui tips for good luck
चीनी वास्तु शास्त्र को फेंगशुई कहा जाता है। फेंगशुई में बहुत सारी ऐसी चीजें बताई गई हैं, जिन्हें घर में रखने से सौभाग्य बढ़ता है और घर में सुख शांति बनी रहती है। फेंगशुई के टिप्स असरदार होने के साथ ही आसान भी होते हैं, इसलिए अब हमारे देश में भी इसका चलन बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं कि फेंगशुई की कौन सी चीजें लाती हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य...
विज्ञापन

2 of 6
feng shui tips
फेंगशुई में  ड्रैगन को बहुत शक्तिशाली माना गया है। फेंगशुई वास्तु के अनुसार इसे गुडलक और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसे घर की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर में फेंगशुई ड्रैगन रखने से सुख-समृद्धि आती है। 
विज्ञापन

3 of 6
feng shui
फेंगशुई में बैम्बू प्लांट (बांस का पौधा) को बहुत शुभ माना गया है। यह पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है इसलिए इसे विकास और तरक्की का प्रतीक माना जाता है। घर के पूर्वी हिस्से में बांस का पौधा रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। बांस का पौधा ऑफिस में रखने से व्यापार में तरक्की मिलती है। इस पौधे को पानी के पात्र में लाल रिबन से बांध कर रखना चाहिए। 

4 of 6
feng shui
फेंगशुई शास्त्र के लाफिंग बुद्धा के बारे में ज्यादातर लोगों को पता होता है। इन्हें खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। व्यापार स्थल पर लाफिंग बुद्धा रखने से व्यापार में वृद्धि होती है और धन की आवक बनी रहती है। घर में लाफिंग बुद्धा रखने से शांति रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
फेंगशुई में मछलियों को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए घर में मछलियाँ रखना बहुत शुभ रहता है। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Feng Shui Turtles
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में कछुए को बहुत शुभ माना गया है। यह सौभाग्य का प्रतीक होता है। ऑफिस में उत्तर दिशा में कछुआ रखना चाहिए। कछुए का अंगूठी पहनना भी शुभ माना जाता है। घर या ऑफिस में कछुआ रखते समय ध्यान रखें कि उसका मुंह अंदर की ओर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें