नया घर, नई शुरुआत! लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि नए घर में वास्तु के अनुसार प्रवेश करना चाहिए? नए घर में प्रवेश करना हर किसी के जीवन का एक खूबसूरत सपना होता है, ये समय किसी भी इंसान के जीवन का बहुत किमती और यादगार पल होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गृह प्रवेश करते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान जरूर रखना चाहिए। माना जाता है कि वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और सुख-समृद्धि आती है। अक्सर ऐसा होता होता है कि नए घर में प्रवेश करते समय बहुत से लोग वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है जिसका असर आपके परिवार के सदस्यों पर पड़ सकता है। अगर आप भी जल्द ही किसी नए घर में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं, तो इन 5 महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का ध्यान ज़रूर रखें।