कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तर मुखी घर में निवास करना सुख-सौभाग्य, धन, धान्य और जीवन में बढ़ोतरी देगा। अपने घर को रंगने के लिए हल्के हरें, हल्के नीले, गुलाबी और क्रीम रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। इसके साथ ही अपने घर की उत्तर दिशा में थोड़ा खाली स्थान अवश्य रखें। यह आपको आर्थिक क्षेत्रों, वाणी और शिक्षा-अध्ययन कार्यों में शुभता देगा।