फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिनों पर भूलकर भी न तोड़े तुलसी, घर में आती है दरिद्रता

Mon, 15 Mar 2021 01:58 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

  • तुलसी को हरिवल्लभा भी कहा जाता है।
  • एकादशी, द्वादशी, संक्रांति और ग्रहण के समय में तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।
  • तुलसी के पत्तों को दांतो से नहीं चबाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 4
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय और पवित्र स्थान दिया गया है। तुलसी का धार्मिक महत्व तो माना ही गया है, इसके साथ ही आयुर्वेद में भी तुलसी की बहुत लाभकारी बताया गया है। तुलसी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के पत्तों की नियमित रूप से सेवन करने पर व्यक्ति के कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सर्दी-जुकाम खांसी रोगों में भी तुलसी बहुत लाभकारी रहती है। यदि तुलसी के धार्मिक महत्व की बात करें तो यह भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं। इसी कारण इन्हें हरिवल्लभा भी कहा जाता है। कार्तिक मास में तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी किया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार जिस घर में नियमित रूप से तुलसी की देखभाल और पूजा की जाती है, वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है परंतु तुलसी के पौधे की पत्तियां तोड़ते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक माना गया है। यदि इन बातों को ध्यान में न रखा जाए तो घर में धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन दिनों और कब तुलसी नहीं तोड़नी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
इस दिन भूलकर भी ना तोड़ें तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इस दिन भूलकर भी ना तोड़ें तुलसी के पत्ते
रविवार, सूर्य ग्रहण, चंद्रग्रहण, एकादशी, द्वादशी, और संक्रांति तिथि को तुलसी तोड़ना वर्जित माना गया है। यदि आपको ग्रहण के लिए तुलसी के पत्तों की आवश्यकता है तो पहले से ही तुलसी तोड़कर रख लेनी चाहिए। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है, इसलिए माना जाता है कि इस दिन (हरिवल्लभा) तुलसी का व्रत होता है। इसी कारण पौराणिक मान्यता है कि एकादशी तिथि को तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। माना जाता है कि एकादशी को तुलसी तोड़ने से घर में दरिद्रता आती है। इसके अलावा संध्याकाल और दोपहर के समय भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
तुलसी तोड़ते समय रखें इन बातों का ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तुलसी तोड़ते समय रखें इन बातों का ध्यान
तुलसी की पत्तियों को हमेशा सम्मान पूर्वक तोड़ना चाहिए। कभी भी नाखून से या खींचकर तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। तुलसी तोड़ने से पहले उन्हें प्रणाम करें और उसके बाद ही तुलसी तोड़े। तुलसी के पत्तों को कभी भी बिना स्नान किए नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। मान्यता है कि गंदे हाथों या फिर बिना स्नान किए तुलसी छूने से पौधा सूखने लगता है। तुलसी का पौधा सूखने से आपको धन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
तुलसी के पत्ते नहीं चबाने चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
तुलसी को कभी भी दांतो से नहीं चबाना चाहिए। तुलसी के पत्तों को जीभ पर रखकर साबुत ही निगल लेना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार तुलसी को जगतपालन कर्ता भगवान विष्णु की प्रिय माना गया है, तो वहीं वैज्ञानिक तथ्य के अनुसार तुलसी में लौह तत्व और पारा पाया जाता है। यदि कोई तुलसी को चबाकर खाता है तो मुंह के क्षार तत्व उसमें मिल जाते हैं जिससे दांतो को नुकसान पहुंचता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें