घर का मुख्य द्वार एक ऐसा स्थान होता है जहां से न केवल लोगों का आना-जाना रहता है बल्कि मुख्य द्वार से ही आपके घर में ऊर्जा का प्रवेश भी होता है। यदि मुख्य द्वार साफ सुथरा, दोषरहित और सजा हुआ हो तो यह घर के सदस्यों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति के द्वार खोलता है। भारतीय परंपरा में बहुत पहले से ही द्वार पर वंदनवार लगाने की परंपरा चली आ रही है। लोग त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर अपने घर के द्वार पर वंदनवार लगाते हैं। माना जाता है कि मुख्य द्वार पर पर फूल पत्तों की वंदनवार लगाने से देवगण इनकी भीनी-भीनी सुगंध से आकर्षित होकर घर में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार लगाने से कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन मुख्यत चीजों से बनाया जाता है वंदनवार और इसे लगाने के क्या फायदे हैं।