फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tarot weekly guidance : टैरो कार्ड से जानें कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह

Mon, 25 Mar 2019 11:49 AM IST
विनोद शुक्ला डॉ. शिवानी खेतान, टैरो कार्ड रीडर
विज्ञापन
1 of 13
टैरो कार्ड भविष्यवाणी
जिस तरह ज्योतिषशास्त्र व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करता आने वाले समय की जानकारी देता है, उसी प्रकार टैरो कार्ड भी व्यक्ति विशेष के लिए भविष्य से जुड़े अनेक पहलुओं के बारे में संकेत करता है।

Tarot guidance of the week
थ्री आफ कप्स — आने वाला सप्ताह दोस्ती, भाईचारे और रचनात्मक सहयोग का सप्ताह है। अपने करीबी दोस्तों के साथ इकट्ठा होकर बातचीत, हंसने, साझा करने और बनाने का समय है। 

इस सप्ताह आपकी राशि के लिए टैरो कार्ड क्या दिशा-निर्देश दे रहे हैं, जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें...
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष — व्हील ऑफ फार्च्यून
Aries (March 21 - April 19)

यह कार्ड कर्म के पहिए के रूप में भी जाना जाता है। इस सप्ताह दयालु और प्रेमपूर्ण बनें। ध्यान रखें आप ब्रह्मांड में जो कुछ भेजते हैं, वह आपके पास रास्ते में आ जाता है। 
शुभ अंक — 4
शुभ रंग — पीला
विचार करें — अपनापन, परवाह और थोड़ा समय, हमारे अपने हमसे चाहते हैं। 
सतर्क रहें — कामयाबी और नाकामयाबी दोनों जिंदगी के हिस्से स्थायी नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृषभ : नाइट ऑफ वांड्स
Taurus (April 20 - May 20)

इस सप्ताह संतुलन की जरूरत है। परिवर्तन का समय है। कुछ नया करने में अपनी उर्जा लगाएं। अपने जुनून और साहस को नया करने में लगाएं। नेचर में समय लगाएं। 
शुभ अंक — 1
शुभ रंक — हरा
विचार करें — लोग क्या कहेंगे, ऐसे विचार मन में न लाएं। 
सतर्क रहें — झूठी प्रशंसा से बचें। काम पर ध्यान लगाएं। 

4 of 13
rashi
मिथुन : टेन ऑफ सोर्डस् 
Gemini ( May 21 - June 20)

यह सप्ताह विशेष आपने गुस्से और अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना है। खाली समय को संगीत सुनने और किसी अच्छी किताब को पढ़ने में बिताएं। आवश्यकता से अधिक न बोलें। 
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — लाल
विचाार करें — थाोड़ा समय ध्यान लगाएं। 1 से 100 तक की गिनती आंख बंद करके गिनें। 
सतर्क रहें — ईर्ष्या और मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ भी करें। 
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क : सिक्स ऑफ कप्स 
Cancer (June 21 - July 22)

स्वयं को नकारात्मक सोच से बचाएं। नकारात्मक सोच के कारण दूसरों के साथ संबंध बुरी तरह बिगड़ रहे हैं। इस समय धैर्य रखें। प्रयास जारी रखने से मंजिल अवश्य मिलेगी। 
शुभ अंक — 6
शुभ रंग — हल्का पीला
विचाार करें — बदलाव से कुछ भी पा सकते हैं। आगे बढ़ें। 
सतर्क रहें — घबराने से बेहतर है कि अपने कार्य को सोच—समझकर करें। 
 
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह : किंग्स ऑफ कप्स
Leo (July 23 - Aug 22)

यह समय दूसरों की बातों का सामना और अपनी जीवनशैली में उसका प्रयोग करना है। पानी का सेवन अपने वजन और शरीर के हिसाब से करें। समय पर उठें और खाने पर विशेष ध्यान दें। 
शुभ अंक — 3 
शुभ रंग — नीला 
विचाार करें — अपनी इच्छाशक्ति मजबूत करें। सफलता मिलेगी। 
सतर्क रहें — फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या : द लवर्स
Virgo (Aug 23 Sept.22)

अगर आप किसी को चाहते हैं तो यह समय अपनी भावनाओं को प्रकट करने का है। उस दिशा में कदम उठाने का है। अपने अंदर लीडरशिप लाने का प्रयास करें। अपने पैसे सोच—समझकर लगाएं। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — हल्का भूरा
विचाार करें — अच्छे कार्यो का परिणाम अच्छा और बुरे कार्यों का परिणाम बुरा होता है।
सतर्क रहें — अपनी बंदिशों से बाहर निकलें

8 of 13
rashi
तुला : किंग ऑफ पेंटालून
Libra (Sept. 23 - Oct 22) 

अपनी सफलता पर संदेह न करें। यह समय नई योजना जिससे इंकम सोर्स बड़े पर काम करने का समय है। आपकी मानसिक उर्जा चरम पर रहेगी। 
शुभ अंक — 9
शुभ रंग — लाइट पर्पल
विचाार करें — यदि संभव हो तो दिन में ओम का 30 बार जाप करें। 
सतर्क रहें — किसी भी निवेश में अनुभवी की सलाह जरूर लें। इस बात का ख्याल रखें कि निवेश किया गया धन फंस भी सकता है। 

9 of 13
rashi
वृश्चिक : किंग्स ऑफ कप्स
Scorpio (Oct 23 - Nov 21)

इस समय दूसरों को अपनी योजना की भनक नहीं लगने देना है। चुपचाप अपना कार्य करते जाएं। महत्वपूर्ण मामलों परह ही ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक — 7
शुभ रंग — हल्का नीला
विचाार करें — अपने प्रिय के साथ बाहर जाने का समय निकालें।
सतर्क रहें — अपने दिमाग को शांत रखने का प्रयास करें। 

10 of 13
rashi
धनु: जजमेंट
Sagittarius (Nov 22 - Dec 21)

परीक्षा की घबराहट को हावी न होंने दें। छोटे बच्चे आपको व्यस्त रखेंगे। रोमांस के लिए समय भी समय निकालें। हालांकि हो सकता है कि आपका साथी अपनी गलती मानने को तैयार न हो। यह समय शांति बनाए रखने का है। 
शुभ अंक — 2
शुभ रंग — लाल
विचाार करें — अगर आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें। 
सतर्क रहें — लोग हिम्मत तब हारते हैं, जब उन्हें रास्ते नहीं दिखाई देते हैं। 

11 of 13
rashi
मकर : द चैरियट
Capricorn (Dec 22 - Jan 19)

किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताएं। 
शुभ अंक — 8
शुभ रंग — पीला
विचाार करें — जल्दी का काम शैतान का होता है। ऐसे में नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। 
सतर्क रहें — हर महीने एक अच्छी आदत डालें और उसे दूसरों के साथ शेयर करें। 

12 of 13
rashi
कुंभ : 9 ऑफ पेंटालून
Aquarius (Jan 20 - Feb 18)

सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल है। किसी भी निंदा की परवाह न करते हुए आगे बढ़ें और सफलता हाथ आएगी। यह समय नई योजनाएं, नए वस्त्र, नई लाइफ स्टाइल अपनाने का है। 
शुभ अंक — 1
शुभ रंग — गुलाबी
विचाार करें — सुबह जल्दी उठना सेहत और समृद्धि के लिए बेहतर होगा। 
सतर्क रहें — गुस्सा बहुत चतुर होता है, वह हमेशा कमजोर पर निकलता है। 
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन : द मून
Pisces (Feb 19 - March 20)

घर या बाहर कोई विवाद है तो आपसी सहमति से सुलझ जाएगा। प्रयास जारी रखें। घर के माहौल में अच्छा संगीत, फूल को जोड़ें। सुखद महसूस करेंगे। 
शुभ अंक — 3
शुभ रंग — नारंगी
विचाार करें — हंसने और हंसाने को जीवन का हिस्सा बनाएं। 
सतर्क रहें — जिंदगी बिना किसी उद्देश्य के अर्थहीन है। 
विज्ञापन

क्या सफलता आपसे है कोसों दूर? ज्योतिषीय समाधान के लिए यहां क्लिक करें

Next
AU ऐप में पढ़ें