फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाना चाहते हैं धन-संपदा और सफलता तो सप्ताह के दिनों के हिसाब से करें ये उपाय

Wed, 02 Dec 2020 07:47 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। इसलिए हर दिन का अपना महत्व होता है। सप्ताह में दिनों के अनुसार उपाय करके आप उक्त देवी-देवता को प्रसन्न करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष में सुख-समृद्धि पाने के लिए सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय बताए गए हैं। जानते हैं सप्ताह के दिनों के हिसाब से उपाय...
 
विज्ञापन

2 of 8
shivling - फोटो : demo
सोमवार सप्ताह का पहला दिन भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। अगर आप कार्यों में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। अगर सोमवार के दिन किसी कार्य से बाहर जाना हो तो थोड़ा सा दूध या पानी पीकर निकलें साथ ही निकलते समय इस मंत्र का मन ही मन उच्चारण कर लें। 
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: सोमाय नम: 
विज्ञापन

3 of 8
हनुमान जी
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है।  मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर जाएं, हनुमानजी को पान का बीड़ा और लाल फूल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मंगलवार के दिन  घर से बाहर जाते समय शहद का सेवन करें और इस मंत्र का जाप करते हुए बाहर के लिए निकलें।
 ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: 
हो सके तो मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें या फिर लाल रंग का एक कपड़ा अपने साथ रखें। 

4 of 8
गणेश जी - फोटो : Pixabay
बुधवार का दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश को समर्पित किया जाता है। गणेश जी एक ऐसे देवता हैं जो मात्र दूर्वा अर्पित करने से प्रसन्न हो जाते हैं। बुधवार के दिन उन्हें दूर्वा अर्पित करनी चाहिए। गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें गुड़-धनिया का भोग लगाएं। बुधवार के दिन किसी काम से बाहर निकलते समय थोड़ी सी सौंफ खा कर निकलें। इस दिन हरे वस्त्र धारण करें या हरे रंग का कोई कपड़ा अपने साथ रखें।
ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स:
विज्ञापन

5 of 8
lord vishnu - फोटो : Social Media
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया जाता है इनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गुरुवार को किसी विष्णु मंदिर जाएं विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें। इस दिन घर से बाहर जाते समय पीले रंग की मिठाई खाएं और पीले रंग के वस्त्र धारण करें। घर से बाहर जाते समय इस मंत्र का जाप करें। 
  ॐ ग्रां ग्रीं ग्रों स: गुरुवे नम:
विज्ञापन

6 of 8
lakshmi ji
शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को उनका पूजन करते समय लाल रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। किसी कार्य से बाहर जाते समय दही का सेवन करें और सफदे वस्त्र धारण करें या फिर अपने साथ एक सफेद रंग का कपड़ा रखें। बाहर निकलते समय इस मंत्र का उच्चारण करें। 
ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: 
विज्ञापन

7 of 8
shani dev
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित किया जाता है। भगवान हनुमान का पूजन करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है इसलिए शनिवार को किसी  हनुमान मंदिर जाएं, पान और लाल फूल चढ़ाएं। शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करें।  इस दिन घर से बाहर जाते समय नीले रंग का कपड़ा अपने साथ रखें और इस मंत्र का उच्चारण करें। 
ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम: 
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य देव
रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित किया जाता है। भगवान सूर्यनारायण की कृपा से व्यक्ति को बल और ऊर्जा प्राप्त होती है। रविवार के दिन तांबे को लोटे में जल लेकर उसमें लाल फूल डालकर भगवान सूर्य देव को अर्पित करें । सूर्य भगवान को गुड़ अर्पित करें और स्वयं भी खाएं। इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। रविवार के दिन भगवान सूर्य के इस मंत्र का जाप करें। 
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौ स: सूर्याय नम: 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें