हनुमान जी
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित किया जाता है। मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर जाएं, हनुमानजी को पान का बीड़ा और लाल फूल चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मंगलवार के दिन घर से बाहर जाते समय शहद का सेवन करें और इस मंत्र का जाप करते हुए बाहर के लिए निकलें।
ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:
हो सके तो मंगलवार को लाल वस्त्र पहनें या फिर लाल रंग का एक कपड़ा अपने साथ रखें।