फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Eclipse 2020 Date: सूर्य ग्रहण दे रहा है दस्तक, जानें ग्रहण का समय, सूतक काल और दृश्य क्षेत्र

Wed, 22 Apr 2020 01:17 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
eclipse in 2020 - फोटो : eclipse in 2020
सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। यह 2020 का पहला सूर्य ग्रहण है जो वलयकार होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए यहाँ पर इसका सूतक काल मान्य होगा। आइए जानते हैं ग्रहण का समय, सूतक काल और दृश्य क्षेत्र क्या रहने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्य ग्रहण - फोटो : SOCIAL MEDIA
21 जून को सूर्य ग्रहण का समय (solar Eclipse 2020 date)
21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
सूर्य ग्रहण का नजारा 5 - फोटो : रॉयटर्स
ग्रहण का सूतक काल
आपने यह सुना होगा कि ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय ग्रहण का सूतक काल प्रभावी होता है जो एक प्रकार से अशुभ समय होता है। यह ग्रहण से 12 घंटे पूर्व लग जाता है और ग्रहण समाप्त के साथ ही समाप्त होता है।

4 of 6
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू - फोटो : ANI
सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?
यह सूर्य ग्रहण भारत, दक्षिण-पूर्व यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका एवं दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
सूर्य ग्रहण
ज्योतिषीय दृष्टिकोण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मिथुन राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। मिथुन राशि पर सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। सरल शब्दों में कहें तो इस घटना के तहत जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के मध्य में आ जाता है जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पाती हैं। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें