सोते हुए सपने तो हम सभी देखते हैं। कभी-कभी हम सपनों की सुखद दुनिया में खो जाते हैं तो कई सपने ऐसे भी होते हैं जो नींद से जगा देते हैं और हम बुरी तरह डर जाते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, किसी भी स्वप्न का संबंध हमारे जीवन में घटने वाली घटनाओं के साथ भी होता है। सपने हमें शुभ या अशुभ का संकेत देते हैं। यह आवश्यक नहीं है कि जो स्वप्न देखकर हम डर जाएं वह अशुभ हो और जो स्वप्न देखकर हमें सुखद एहसास हो वह शुभ हो इसका अर्थ कुछ और भी हो सकता है। अगर हम कोई भी स्वप्न देखते हैं तो हमें उसके बारे में जानने की जिज्ञासा होती है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए जाते हैं, जिनके अनुसार कुछ सपनों को अशुभ माना जाता है। यदि ऐसे स्वप्न दिखाई दें तो मान्यता है कि कुछ उपायों को करने से उनके अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन से होते हैं अशुभ स्वप्न और क्या हैं उनके बुरे प्रभाव से बचने के उपाय।