फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 18 नवंबर 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 18 Nov 2021 07:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक 1 
आज कार्यक्षेत्र संबंधी मामले में आपको यात्रा करनी पड़  सकती है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं।    
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गुलाबी
 

विज्ञापन

3 of 10
number
अंक 2 
स्फूर्ति और बुद्धि के कारण आज रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। 
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक 3 
आज आर्थिक उन्नति की संभावना है । ऑफिस के सहकर्मियों से आपको थोड़ा सचेत रहने कि आवश्यकता है, कार्यस्थल पर आपकी कोई भी बात घुमाफिरा के पेश की जा सकती है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक 4 
धर्म कर्म के कार्य में मन रमेगा। कार्य संबंधी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक 5 
आज आप जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक 6 
पारिवारिक मामले सामान्य रहेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में आपको लाभ मिलने की संभावना है। दफ्तर से आई कोई कॉल आपको खुशी देगी। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- हल्का पीला

8 of 10
number - फोटो : number
अंक 7 
आज आपका मन अशांत रहेगा।  मन की शांति के लिए कोई अच्छा कार्य करें। व्यर्थ की वस्तुओं में  व्यय हो सकता है, हाथ को नियंत्रण में रखें। आज पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल कम रहेगा।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

9 of 10
number - फोटो : number
अंक 8 
यदि आप आज बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंग- लाल
 
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक 9 
आज आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। व्यवसायिक मामलों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।  
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें