फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुद्रिक शास्त्र: अगर आपके शरीर के इन स्थानों पर है तिल, तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Tue, 16 Nov 2021 04:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नयी दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इन स्थानों पर है तिल, तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी
जैसा सभी जानते हैं कि हर व्यक्ति के शरीर पर अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के तिल होते हैं। इन तिलों का ज्योतिषशास्त्र में गहरा महत्व बताया गया है। समुद्र शास्त्र की मानें तो शरीर पर जो चिह्न होते हैं उसमें तिल का काफी महत्व है। आपके शरीर पर तिल कहां है? इस बात से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिष के अंतर्गत शरीर पर तिल हमारे स्वभाव दर्शाते हैं। इस संबंध में ध्यान रखने योग्य बात यह है कि पुरुषों के लिए दाहिनी ओर के तिल शुभ माने गए हैं और स्त्रियों के लिए बाएं ओर के तिल अच्छा फल देने वाले होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार हर तिल से जुड़ी कुछ खास बातें होती हैं। क्या आप जानते हैं समुद्र शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि मानव शरीर में ऐसे चार स्थान हैं जहां तिल होना काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों के उन चार स्थान में से कहीं भी तिल होता है तो उसे पैसों कि कमी नहीं होती। चलिए जानते हैं कौन से हैं वो चार स्थान-
विज्ञापन

2 of 5
भवों के बीच तिल - फोटो : social media
भवों के बीच में तिल

समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के भवों के बीच में जो खाली जगह होती है(जहां महिलाएं बिंदी लगाती हैं) वहां तिल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। सिर्फ पैसा संबंधित ही नहीं बल्कि ऐसे लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखी रहता है और घर धन धन्य से भर रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीठ पर तिल - फोटो : social media
पीठ पर तिल हैं धनवान होने का सूचक 

समुद्र शास्त्र के अनुसार पीठ पर मौजूद तिल व्यक्ति धनवान होने का सूचक है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति के पीठ पर तिल होता है वो बहुत ही रोमांटिक होता है और अपने प्रेमी/प्रेमिका पर बहुत खर्च करते हैं। ऐसा व्यक्ति जितना ज्यादा कमाता है उतनी ही तेजी से वो धन को खर्च भी करता है। 

4 of 5
नाभी के नीचे तिल - फोटो : social media
नाभि के पास तिल दिलाता है समृद्धि 

समुद्र शास्त्र के अनुसार वैसे तो पेट पर मौजूद तिल को अशुभ माना जाता है, लेकिन वही तिल अगर नायबी के आसपास हो तो आपकी किस्मत बदल सकता है। अगर किसी व्यक्ति की नाभि के आस-पास तिल हो तब व्यक्ति को धन समृद्धि की प्राप्ति होती है। और वह जीवन भर भाग्यशाली बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंगूठे पर तिल
पैर के अंगूठे पर तिल दिलाता है समाज में पहचान 

समुद्र शास्त्र के अनुसार पैर पर तिल होने के कई मायने हैं मसलन व्यक्ति घुमक्कड़ परिवत्ति का होगा, उसका पैर एक जगह नहीं टिकेगा और वह विदेश यात्रा करेगा। लेकिन यदि यही तिल अगर पैर के अंगूठे पर हो तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाएगा और साथ ही संपन्न भी होगा। ऐसे व्यक्ति धनवान होने के बावजूद भी उदार दिल वाले होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें