फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर जीवन में बार-बार मिल रही है असफलता, तो सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये कारगर उपाय

Fri, 12 Nov 2021 02:23 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सफलता प्राप्ति के उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : success
हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता है। जीवन की असली परीक्षा शिक्षा पूरी करने के बाद शुरू होती है, जब व्यक्ति प्रतियोगिता के दौर में स्वयं का मुकाम हासिल करने की कोशिश करता है। कठिन प्रतियोगिता के इस दौर में लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ में लगे रहते हैं ऐसे में स्वयं को स्थापित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसलिए हर व्यक्ति जी-तोड़ मेहनत करता है लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी इंसान को उसके मनमुताबिक परिणाम प्राप्त नहीं होते हैं। कई बार तो बहुत प्रयास करने पर भी व्यक्ति को बार-बार असफलता का सामना करना पड़ता है। यदि आप भी बार-बार असफलता का सामना कर रहे हैं या कार्यों में बाधाएं बनी रहती हैं तो कुछ उपाय किए जा सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। तो चलिए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 5
कार्य की शुरुआत गणेश बंदन से करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
यदि आपके कार्यों में बार-बार बाधाएं आती हैं तो किसी को भी काम की शुरुआत गणेश जी की आराधना से करनी चाहिए। यदि आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए जाना हो तो ' श्री गणेशाय मंत्र का जप' करना चाहिए। बाहर जाते समय पहले चार कदम पीछे जाना चाहिए और फिर आगे बढ़कर कार्य का आरंभ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे अवश्य ही कार्य में सफलता प्राप्त होती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
काले धागे का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
माना जाता है कि कई बार बुरी नजर और नकारात्मकता के कारण भी जीवन में असफलता का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में काले धागे का उपाय फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके काले रंग का सूती धागा लेकर उसमें अपनी आयु के बराबर गांठें डाल लें। अब इस धागे की गांठों पर तुलसी व केले के पत्तों का रस लगाने के बाद उसपर पीला सिंदूर लगाएं। इस धागे को भगवान के चरणों में रखकर बाद में अपने दाहिने हाथ के कंधे पर बांध लें। इसके बाद इसे 21 दिनों तक ऐसे ही बांधकर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे नजर दोष व नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है। 

4 of 5
नारियल का उपाय - फोटो : social media
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करने हेतु पंचमुखी हनुमान जी की पूजा बेहद फलदाई मानी जाती है। एक नारियल पर कलावा लपेटकर, चावल, सिंदूर और पुष्प आदि चढ़ाना चाहिए। इसके बाद यह नारियल पंचमुखी हनुमान जी को अर्पित कर देना चाहिए। माना जाता है कि इससे सफलता प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचमुखी हनुमान जी का पूजन करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हर मंगलवार को किसी हनुमान मंदिर में जाकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन करने चाहिए और उनके समक्ष दीप प्रज्वलित करके चालीसा, श्री राम रक्षा स्तोत्र या का पाठ करना चाहिए। इससे आपकी समस्याओं का समाधान होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें