फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना (12 से 18 अक्तूबर): इस सप्ताह राशिनुसार जानिए किस दिन रहें जरा बचके...

Mon, 12 Oct 2020 10:50 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्तूबर तक - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। मध्य में ग्रह गोचर में सुधार आने के परिणाम स्वरुप शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता एवं मान-सम्मान की वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाहते हों तो निर्णय लेने में विलंब न करें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताहांत स्वास्थ्य पर कुछ विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से भी बचें। 15 तारीख को रहें जरा बचके।

ज्योतिष में सूर्य ग्रह का महत्व, तुला राशि में सूर्य का परिवर्तन किसके लिए वरदान
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि
सप्ताह का आरंभिक ग्रह गोचर कार्य व्यापार में उन्नति देगा। अपने सौम्य स्वभाव और परिश्रम के बलपर विषम हालात को सामान्य कर लेंगे। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाहे अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य थकान का अनुभव करेंगे यात्रा सावधानीपूर्वक करें सामान चोरी होने से बचाएं। मित्रों अथवा संबंधियों को अधिक धन के लेनदेन से परहेज करें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेश। सप्ताहांत शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। 17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक सिद्ध होगा। कोई भी दिन अशुभ नहीं है इसलिए बड़े से बड़ा कार्य करना चाहें अथवा निर्णय लेना चाहे तो विलंब न करें। उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढ़ेगा और लाभ भी होगा। आरंभ में विलासिता संबंधी वस्तुओं पर व्यय होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण कर सकते हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों में मतभेद न पैदा होने दें।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
आपके लिए भी सप्ताह अच्छी सफलता लेकर आ रहा है आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय भी सिद्ध हो सकता है इससे सावधान रहें। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं सम्मान की वृद्धि होगी।विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो सप्ताह उत्तम रहेगा। मध्य में भागदौड़ की अधिकता रहेगी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गुप्त शत्रुओं से बचें। 13 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
सप्ताह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और खर्च के साथ होगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार आने के फलस्वरूप बिगड़े कार्य बनते नजर आएंगे। आपको नीचा दिखाने वाले लोग खुद मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। 12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। आरंभ में आमदनी तो अच्छी होगी किंतु खर्च भी उसी तरह से होगा, धन का संग्रह कर पाना कठिन रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। सप्ताह के मध्य खर्च की अधिकता रहेगी। मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण कर सकते हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। सप्ताहांत ग्रह गोचर में अत्यधिक सुधार के फलस्वरूप सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। 18 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ से ही कार्य व्यापार में उन्नति जारी रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। कोई भी नया अनुबंध हस्ताक्षर करना चाहें अथवा नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। सप्ताह के मध्य संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग बनेंगे। सप्ताहांत शादी विवाह की वार्ता भी सफल रहेगी। 15 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता दायक रहेगा, कोई भी दिन अशुभ नहीं है। शादी विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए किया गया आवेदन भी सफल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे और उनसे सहयोग भी मिलेगा जिसके फलस्वरूप रुके हुए कार्य भी बनते नजर आएंगे। आध्यात्मिक उत्थान के योग। सामाजिक दायित्व भी बढ़ेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी धन दान करेंगे। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। सप्ताहांत भागदौड़ की अधिकता रहेगी।

9 of 12
राशि
धनु राशि
सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कफ नजला जुकाम आदि से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया सुधार सभी कठिनाइयों से लड़ने में मदद करेगा। शीर्ष नेतृत्व का सहयोग मिलेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। दिया गया अथवा रुका हुआ धन वापस मिलने के योग। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। 12 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि-
आपके लिए सप्ताह आरंभ में अच्छी कार्य सफलता देगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पुरस्कार प्राप्ति के भी योग। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पडी हुई फाइलों का निपटारा होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर बनेंगे। दैनिक व्यापारियों के लिए भी परिणाम बेहतर रहेंगे। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर कुछ प्रतिकूल रहेंगे, जिसके परिणाम स्वरुप पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताहांत परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। 14 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
आपके लिए इस सप्ताह काफी मिले-जुले फल देने वाला रहेगा। आरंभ में स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी और वे आपके खिलाफ षडयंत्र करने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहें तथा उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। सप्ताह के मध्य धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा का आवेदन करने के विषय में सोच रहे हों तो अंतिम निर्णय लें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर एवं दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। 16 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
ये सप्ताह आपके काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, नए प्रेम प्रसंग  का भी आरंभ हो सकता है। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर प्रतिकूल रहने के फलस्वरूप गुप्त शत्रु तो बढ़ेंगे ही कोर्ट कचहरी के मामलों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है सावधान रहें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य कुछ सुधार की संभावना है किंतु सप्ताहांत पुनः ग्रह गोचर प्रतिकूल रहेगा। 18 तारीख को रहें जरा बचके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें