हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए अक्टूबर माह का ये सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए।
विज्ञापन
मेष राशिः प्रेमी की अच्छी आदतों को नजरअंदाज न करें
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
ये सप्ताह आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह के आरंभ में आप दोनों के संबंध भले ही मधुर दिखें, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में आप दोनों का मिलना और बातचीत करना किन्हीं कारणों से कम हो सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप किन्हीं कारणों से उलझनों में घिरे रह सकते हैं, जिनकी वजह से आप प्रेमी के पास नहीं जा पाएंगे। इनका कारण आपकी अपने घरेलू कारण भी हो सकते हैं। आपका प्रेमी आपकी परेशानियों को बांटने का पूरा प्रयास करेगा और हर मोड़ पर आपके साथ खडा रहेगा। आप अपने ऊपर भी भरोसा रखें। उसकी अच्छी आदतों को नजर अंदाज करने का प्रयास ना करें।
विज्ञापन
वृष राशिः सप्ताह के अंत तक एक हो जाएंगे आप
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आप सप्ताह के शुरुआत में सबसे पहले अपनी और प्रेमी की मानसिकता को एक ही स्तर पर लाने का प्रयास कर सकते हैं और इसके लिए आप लगातार किसी ना किसी बहाने बातचीत जारी रखना होगा। यह बातचीत आमने सामने भी हो सकती है या संचार के अन्य साधनों के जरिए बोलकर या लिखकर भी की जा सकती है। अपने लक्ष्य तक पहुंचने तक आप दिल से प्रयास कर सकते हैं और आखिरकार आप एक हो ही जाएंगे। सप्ताह का पहला भाग प्रेम का इजहार करते-करते बीत सकता है और दूसरे भाग में आप दोनों एक-दूसरे की कमियों को जानने का प्रयत्न करेगें।
मिथुन राशिः मनमुटाव बढ़ने की संभावना
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए अच्छा नही कहा जा सकता है, क्योंकि इस समय आपके बीच मनमुटाव बढने की संभावना बन रही है। यदि वर्तमान संबंधों से पूर्व भी आपका कोई संबंध रहा है तब उसे लेकर किसी तरह की परेशानी अा सकती है। आप पिछ्ले संबंधों की चर्चा ही करना बंद कर दें अन्यथा समय-समय पर इनकी वजह से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के बाद का समय आपके प्रेमी जीवन के लिए शुभ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशिः प्रेमी की स्वतंत्रता पर न लगाए अंकुश
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आपके प्रेमी का भी स्वतंत्र अस्तित्व है और वह भी अपनी इच्छा से अन्य कामों में रुचि ले सकता है। आप उसकी स्वतंत्र जिन्दगी पर अंकुश लगाना आरम्भ कर देंगे तब वह आपसे कटना आरंभ कर सकता है। आप अपनी मर्जी को प्रेमी पर न थोपें अन्यथा प्रेमी आपसे बातें छिपाना आरंभ कर सकता है। सप्ताह का आरंभ कुछ गलतफहमियों से हो सकता है, लेकिन सप्ताह के दूसरे भाग में इन गलतफहमियों के दूर होने की संभावना भी बनती है।
विज्ञापन
सिंह राशिः प्रेम संबंधों में दरार आने की संभावना
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आपके लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके प्रेम संबंधों में दरार आने की संभावना बन रही है। अपने खर्चों को नियंत्रित नहीं किया तब आपके लिए पूरा सप्ताह परेशानी वाला बना रह सकता है। सप्ताह के तीसरे भाग में आप अपनी मानसिक परेशानी का कारण अपने प्रेमी को मान सकते हैं। आप बेवजह उस पर चिल्लाकर खुद को शांत करने का प्रयास कर सकते हैं। अपनी इस अवस्था के जिम्मेदार आप खुद हैं, क्योंकि आपको कोई मज्बूर नहीं कर सकता।
विज्ञापन
कन्या राशिः रिश्ते को खुशहाल बनाने की कोशिश करें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
क्या आप अपने वर्तमान प्रेम संबंधों को धीरे-धीरे छोड़ने का मन बना रहे हैं और क्या आप इन संबंधों से अब बोरियत महसूस करने लगे हैं। पहली बात तो यह कि इन संबंधों में आपके साथ कोई दूसरा भी जुडा है, इसलिए आप इन्हें लेकर अकेले कोई फैसला नहीं कर सकते। दूसरी बात ये कि प्रेमी जीवन में कोई बोरियत महसूस नहीं कर सकता है। ये तो आपके अपने हाथों में हैं कि इन्हें कैसे खुशहाल बनाया जाए और कैसे दिन प्रतिदिन इन्हें रचनात्मक बनाया जा सकता है।
तुला राशिः प्रेमी जीवन में चली आ रही समस्या खत्म होने की संभावना
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
माना कि अभी आपके प्रेमी जीवन में कुछ अतीत के दुखद घाव उभरे हुए हैं, जिन्हें आप भर पाने में असफ़ल रहे हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि यह कभी भर ही नहीं पाएंगे।
आपके प्रेमी जीवन में अभी तक जो भी तूफान चला आ रहा था, वह अब थमने की कगार पर पहुंच चुका है। आप बस थोड़े से प्रयास एक बार फिर ईमानदारी से करने की कोशिश करें। इस सप्ताह आपकी प्रेम की नैया से भंवर से पार लगने की संभावना बना रही है।
वृश्चिक राशिः रिश्तों को संभालने की कोशिश करें
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपके प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला कहा जा सकता है। आप इन दिनों काफी परेशानियों से भी गुजरते हुए दिखाई दे सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में दरार पैदा होती नजर आ रही है। आप चाहें तो समय रहते इन संबंधों को सभाल लें। आप अपने प्रेमी जीवन को बचाना चाहते हैं तब आपको अपने परिवार वालों से बात करनी चाहिए और साथ ही अपना और प्रेमी का मानसिक स्तर एक समान करने का प्रयास भी करना चाहिए।
धनु राशिः अपनी दिल की बात रखें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
यदि आपने अभी तक अपने प्रेम संबंधों का इजहार नहीं किया है तब अभी भी देर नही हुई है। आप दिल की बात को प्रेमी तक पहुंचाने का प्रयास करें। बेशक आप इसे चैटिंग के माध्यम से या मैसेज के जरिए ही कह दें। यदि आप वाकई में ही इसी व्यक्ति को अपना बनाना चाहते हैं तब उचित होगा कि आप इससे रूबरू मिलकर बात करें। जो असर सामने बात करने से होगा, वह लिखकर नहीं हो सकता है। इसलिए हिम्मत करें और अपनी बात को कह दें, यदि मिलकर भी नहीं कह सकते हैं तभी उसी समय एक टेक्स्ट मैसेज कर के अपनी बात को रख दें।
मकर राशिः प्रेमी पर शक करने से बचें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह का आरंभ अच्छा ही कहा जाएगा। यदि आपके प्रेम संबंध आपके कार्यक्षेत्र पर ही बने हुए हैं, तब आपको आसपास के लोगों का भी ध्यान रखना चाहिए और अपने संबंधों का खुलासा नहीं करना चाहिए। इसका ढिंढोरा पीटने से ना ही प्रेम बढे़गा और ना ही कम ही होगा, बल्कि आप हंसी का पात्र बन सकते हैं। आपको प्रेमी को लेकर शक करने से बचना चाहिए।
कुंभ राशिः प्रेमी के साथ अपनी बातें करें शेयर
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
आप चाहे तो बहुत कुछ बातें प्रेमी के साथ शेयर कर सकते हैं। आपके पास प्रेम संबंधी बातचीत का भंडार भरा पड़ा है। आप क्या कहते हैं, क्या नहीं कहते हैं यह मायने नही रखता है, क्योकि एक बार प्रेम संबंध दिल की गहराईयों से स्थापित हो जाए, तब बेकार की बातों में भी अच्छी लगने लगती है।
मीन राशिः प्रेमी के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है
13 of 13
मीन राशि
- फोटो : pisces sign
सप्ताह का आरंभ एक नई रोमांटिक ऊर्जा के साथ होता दिखाई दे रहा है। आप प्रेमी को लेकर अत्यधिक उत्साहित नजर आएंगें और उसके साथ बाहर घूमने जाने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। यदि आपको सप्ताह का आरंभ आशाजनक लगता है तब आपको भविष्य की प्लानिंग करनी चाहिए कि आने वाला समय कैसे बिताया जाए। एक बात और है कि आपको यह नहीं सोचना चाहिए कि जो आपने कहा वह सही होगा या नहीं, क्योंकि आपकी कही बात आपके द्वारा किए प्रयासों को ओर आपकी ईमानदारी को दिखाती है।