ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब। जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन
विज्ञापन
मेष राशिः मन में न आने दें नकारात्मक विचार
2 of 13
मेष राशि
आज आपको इस बात का एहसास होगा कि आपको काम करने के लिए ऐसी तकनीकी सीखने की जरूरत है, जो कि आपके पास नहीं है। कोशिश करें, क्योंकि ये बदलाव किसी ना किसी वजह से ही हुए हैं। अगर आप परेशान हैं तो इस बारे में अपने बॉस से बात करें, लेकिन अपने मन में इस तरह के नकारात्मक विचार न लाए कि आप से ये काम नहीं होगा या आप इसे नहीं कर सकते। आप पिछले कुछ दिनों में कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं, शायद कोई नई कार या बाईक। आज ये खरीदारी करने का शुःभ दिन है।
विज्ञापन
वृष राशिः पैतृक संपत्ति को लेकर हो सकता है विवाद
3 of 13
वृष राशि
आज किसी महत्वपूर्ण योजना से आपको लाभ होगा। आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आप जानते हैं कि आप में काबिलियत है, इसलिए भविष्य में भी इसी तरह से अपना प्रयास जारी रखें। पैतृक संपत्ति का विभाजन अपने नजदीकी रिश्तेदारों के बीच हो सकता है। पैतृक संपत्ति से उपजे विवाद छोटी घटना को भी कठिन समस्याओं में तब्दील कर सकते हैं।आपके साथ कोई दुर्घटना घटने के संकेत हैं इसलिए सावधान रहें।
मिथुन राशिः नई नौकरी पर एक बार फिर विचार कर लें
4 of 13
मिथुन राशि
आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद को आगे आएगा। आप नई नौकरी पर विचार करना चाहेंगे। आप जिस नई नौकरी या नए काम की तलाश में हैं, उस पर ठीक से विचार कर लें। समुद्र या पानी से संबंधित उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद रहेगा। आज आप खुद को ऊंचाई पर महसूस करेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः सफलता के लिए धीरे-धीरे प्रयास करें
5 of 13
कर्क राशि
यदि आप चिकित्सा के क्षेत्र में हैं या उससे संबद्ध हैं, तब आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप का दिन किसी साहसिक कार्य करने के लिए उपयुक्त है, लेकिन इस कार्य में लाभ धीरे-धीरे हो सकते हैं। आपके सफलता के लिए किए गए प्रयास धीमी गति के हैं, परंतु उचित दिशा में हैं। यदि आप अपने व्यवसाय को लम्बे समय तक चलाने के लिए अपना समय एवं परिश्रम लगा सकते हैं तो आपके लिए आज का दिन उपयुक्त है।
विज्ञापन
सिंह राशिः अचानक मिल सकता है कोई शुभ समाचार
6 of 13
सिंह राशि
आप अपनी जान-पहचान के जरिए अपने व्यावसायिक और सामाजिक जीवन में सफलता पाएंगे। इस रिश्ते को बनाए रखें, क्योंकि इससे आपके जीवन में बहुत से बदलाव आएंगे। आज आपको कोई नई नौकरी या कोई नया काम अचानक ही मिल सकता है, जिससे आपको आश्चर्य होगा। आगे बढ़ कर इसे पकड़ लें, क्योंकि इसके लिए समय शुभ है। आपकी कार्य क्षमता इस समय ऊंचाई के शिखऱ पर है और इस समय आप जो भी करेंगे उससे आपको लाभ ही होगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः अपना लक्ष्य निर्धारित करें
7 of 13
कन्या राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है, जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। आप पर आर्थिक दबाव चाहे जैसा हो आप अपनी क्षमता से उन दबावों को झेल जाएंगे। बस आप अपना लक्ष्य निर्धारित करें, उसके लिए एक ठोस योजना बनाएं और उस योजना पर काम कीजिए। आंख में कोर्ड भी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा देर तक टीवी या कम्प्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर दबाव पड़ता हैं।
तुला राशिः करियर सलाहकार की सलाह लें
8 of 13
तुला राशि
आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति करियर से संबंधित आपकी सभी परेशानियों को दूर कर देगा, लेकिन आपको ध्यान रखना है कि आप सही सलाहकार का चुनाव करें, ताकि आपका सही मार्ग दर्शन हो। आज अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आपका बजट सुधर जाएगा, जो कल तक खींचतान में चल रहा था।
वृश्चिक राशिः विरोधियों से बचकर रहें
9 of 13
वृश्चिक राशि
आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ध्यान रखें कि वो आपको नुकसान ना पहुंचा पाएं। आज कार्यालय में ठीक से पेश आएं। अपनी आंखों को खुला रखें, ताकि आप उन लोगों को पहचान सकें, जो कि आपकी पीठ पीछे आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आज शायद आपके उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपकी तरफ कुछ बदला सा रहेगा। आर्थिक सफलता के दम पर आप अपने सपने को साकार करेंगे और इस तरह आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं वो भी साध लेंगे।
धनु राशिः अपने खर्चों पर दें ध्यान
10 of 13
धनु राशि
काम के हिसाब से ये उतना अच्छा दिन नहीं रहेगा। आज कार्यस्थल में होने वाली परेशानियों को आपको पूरी कुशलता से हल करना चाहिए। आप समस्याओं को बढ़ने से तो नहीं रोक सकते, लेकिन ये तो आपके हाथ में ही है कि वो किस दिशा में बढ़ें। समझदारी से आप इन परेशानियों को आसानी से हल कर सकेंगे। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिए अपने खर्चों की आदत पर ध्यान दें।
मकर राशिः आर्थिक सुरक्षा को लेकर रहेंगे चिंतित
11 of 13
मकर राशि
आज आप अपनी सीमाओं से बाहर आ कर कोई जोखिम उठाना चाहेंगे। अगर आप पैसों के लिए संघर्ष कर रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति सुधारना चाहते हैं तो अपने वेतन में वृद्धी के लिए अपने उच्चाधिकारियों के साथ बात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा है। आपके बॉस का मूड बहुत अच्छा है, इसलिए ये बिल्कुल सही समय है। अपनी आर्थिक सुरक्षा को लेकर आप थोड़ी चिंता में पड़ सकते हैं। आप आने वाले समय में अस्वस्थ भोजन खाने की आदत डाल सकते हैं, इसलिए आज ही एक नया चार्ट बनाएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
कुंभ राशिः काम पर लगाएं अपना ध्यान
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटाकर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। अपने दृढ़ संकल्प और हिम्मत के दम पर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल होंगे। जरूरी है कि इस वक्त आप अपने काम पर ध्यान लगाये रखें। अपने अनुभव और रचनात्मक ऊर्जा के सहारे आप अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आर्थिक लाभ के कुछ नए मौके अाजमाएं। इस दिशा में सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी।
गलतफहमी का कारण आपके किसी मित्र का अनावश्यक हस्तक्षेप भी हो सकता है। अपने मित्र की बातों पर ध्यान ना देकर अपने साथी के प्रति वफादार बने रहें। आज अपने कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए संबंध बनाएंगे, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मिलने को तैयार रहें व अपने साथियों से गहराई में बात करें। आपको आज किसी ऐसी जगह से धन की प्राप्ति होगी जहां से आप उम्मीद नहीं कर सकते। यह किसी सौगात के रूप में हो सकती है। जो भी हो यह आपकी आमदनी के तय स्रोतों से हटकर ही होगी।