धनु
इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को किसी बड़े मसले को सुलझाते समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंधों को लेकर बेहद सतर्क रहना है अन्यथा बने-बनाए संबंध बिगड़ सकते हैं और कोई पुराना रोग एक बार फिर आपको शारीरिक कष्ट दे सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करिअर या कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन इससे संबंधित कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सभी जोखिम पर जरूर विचार कर लें। हालांकि इस दौरान कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुलझने में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। पत्नी और बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी मांगलिक अवसर में भी शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय : तुलसी जी की सेवा करें और प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर काम पर निकलें।