फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन चार राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Mon, 28 Jun 2021 06:52 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
साप्ताहिक राशिफल (28 जून से 4 जुलाई, 2021) - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 5
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि: जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक सफलता और शुभ परिणाम प्राप्त होते नजर आयेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विभिन्न स्रोतों से आय के माध्यम बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में महौल सकारात्मक रहेगा। कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। घर एवं बाहर आपके कार्य और निर्णय की प्रशंसा होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज की व्यस्तता के बीच सेहत से जुड़ी समस्यों को नजरंदाज न करें।
विज्ञापन

3 of 5
तुला साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
तुला राशि: लक्ष्य पाने में होंगे कामयाब
इस सप्ताह मित्रों, शुभचिंतकों की मदद से उस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं, जिसके लिए आप अरसे से प्रयासरत हैं। पूर्व में किये गये निवेश का लाभ मिलेगा। कारोबारियों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय शुभ है। घर-परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में संवाद के जरिए गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें, बात बन जायेगी। परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

4 of 5
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि: रोजगार के लिए प्रयास होंगे सफल
इस सप्ताह रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल हो सकते हैं। किसी से टकराने की बजाय तालमेल बिठाकर काम करने से निश्चित सफलता मिलेगी। मित्रों के सहयोग से करिअर-कारोबार में आ रही अड़चनें दूर होंगी। किसी के साथ साझेदारी में व्यवसाय करने से पहले चीजों को स्पष्ट करके आगे बढ़ें और किसी कांट्रैक्ट पर साइन करते समय अच्छी तरह से पढ़कर साइन करें। प्रेम संबंधों में आ रही अड़चनें दूर होंगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार कर लेंगे। प्रेम विवाह में तब्दील हो सकता है। युवा प्रोफेशनलों का समय शुभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कुंभ राशि: इस सप्ताह कार्य में मिलेगी सफलता
इस सप्ताह कार्यों में सफलता मिलेगी। करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना सप्ताह की प्रारंभ में मिल सकती है। युवा प्रोफेशनल्स को प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। सप्ताह के अंत में पारिवारिक समस्याएं और जिम्मेदारियों के चलते मन अशांत रहेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ में बीतेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें