तुला:
इस सप्ताह मित्रों, शुभचिंतकों की मदद से उस लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब हो सकते हैं, जिसके लिए आप अरसे से प्रयासरत हैं। पूर्व में किये गये निवेश का लाभ मिलेगा। कारोबारियों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। सत्ता पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय शुभ है। घर-परिवार हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में संवाद के जरिए गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें, बात बन जायेगी। परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करें और प्रतिदिन देवी दुर्गा की आराधना करें।