वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक समयावधि के दौरान एक से दूसरी राशि में आते हैं। शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सुख, सौंदर्य, संपन्नता और भोगविलास का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र 31 मार्च को राशि परिवर्तन करने के साथ अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में 24 अप्रैल तक रहेंगे फिर इसके बाद मंगलदेव की राशि मेष में गोचर होंगे। शुक्र के अपनी उच्च राशि में परिवर्तन करने के कई राशियों को इसका अच्छा फायदा मिल रहा है। इसके अलावा शुक्र की राहु के युति बनी हुई है और कई तरह के राजयोगों का निर्माण हुआ है। जैसे लक्ष्मी नारायण योग, विपरीत राजयोग, मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। एक साथ इतने राजयोगों के निर्माण से कुछ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन और अपनी उच्च राशि मीन में होने से किसे फायदा हो रहा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा और शानदार रहेगा। मालव्य राजयोग का निर्माण आपकी राशि से कर्म भाव में बनेगा। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। तरक्की के योग बनेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों का नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में अच्छी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-राहु की युति भाग्य भाव में होने से इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं और वेतन में वृद्धि भी हो सकती है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ के अचानक से अवसर प्राप्त होंगे। रुके हुए काम जल्द ही अब पूरे होंगे। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।
4 of 6
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
शुक्र-राहु की युति सिंह राशि के जातकों के लिए उनकी कुंडली के दसवें भाव में बन रही है। ऐसे में आपको धन लाभ और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बहुत फायदे वाला साबित हो सकता है। मालव्य राजयोग आपकी राशि से सातवें भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में साझेदारी के बिजनेस और वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों को लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन अर्जित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नए मौके मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में आपको उपलब्धि मिल सकती है या फिर किसी सम्मान से नवाजा जा सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे बन रहे मालव्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी कुंडली में चौथे स्थान पर बनने जा रहा है ऐसे में आपको कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी। वाहन और मकान का सुख आपको बहुत जल्द ही मिलेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा।