फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन: शुक्र का मेष राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों के लिए रहेगा अच्छा

Sat, 10 Apr 2021 07:18 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र 10 अप्रैल की सुबह  6 बजकर 26 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
प्राणियों को वैभव और विलासितापूर्ण जीवन का सुख देने वाले ग्रह शुक्र 10 अप्रैल की सुबह  6 बजकर 26 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इनके मेष राशि में प्रवेश के साथ ही मंगल और शुक्र के मध्य परस्पर अन्योन्याश्रित योग का निर्माण होगा। यह योग तब तक प्रभावी रहेगा जब तक मंगल वृषभ राशि में विद्यमान रहेंगे मिथुन राशि में गोचर के साथ ही यह योग समाप्त हो जाएगा। इसीयोग के प्रभावस्वरूप मंगल और शुक्र की परस्पर शुभता में वृद्धि होगी और एक दूसरे की राशियों में गोचर करते हुए अच्छे फल प्रदान करेंगे। वृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीच राशि तथा मीन राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए शुक्र काफी मिला-जुला फल प्रदान करेंगे। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य भी संपन्न होंगे किंतु भागदौड़ की अधिकता रहेगी जिसके कारण थकान का सामना करना पड़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो हो अवसर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिकपक्ष तो मजबूत करेंगे किंतु कई बार कार्यबाधा आने से मानसिक कष्ट रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और भाइयों से सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से दशमभाव में गोचर करते हुए शुक्र कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। कोई भी बड़ा व्यापार आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अति अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र भाग्य उन्नति तो करेंगे ही धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी एवं नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। स्थान परिवर्तन का भी प्रयास करना चाहें तो सफल रहेंगे। अपनी रणनीतियों को तब तक गोपनीय रखें जब तक उसने पूर्ण सफल न हो जाएं। सामाजिक पद और सम्मान बढ़ेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से अष्टमभाव में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह की चुनौतियां पेश करेंगे जिसके परिणामस्वरुप चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे इसलिए झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। दांपत्य जीवन में कटता न आने दें। इस समय में किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। पैतृक संपत्ति बेचने से परहेज करें।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक उन्नति तो देंगे ही सामाजिक एवं पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ाएंगे। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे और सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्तशत्रु भी बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा के प्रति अधिक सावधान एवं चिंतनशील रहना पड़ेगा। 

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से पंचम विद्याभाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। जमीन जायदाद के क्रय का योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से चतुर्थभाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक रहेंगे। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। मित्रों और संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे। व्यापारियों के लिए तो समय और अनुकूल रहेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण सदुपयोग करते हुए कार्य करते रहेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लाएंगे। यद्यपि सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर रहेंगी फिर भी जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफलरहेंगे। मकान वाहन के भी क्रय का योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आर्थिक रूप से तो उन्नति कारक रहेंगे किंतु स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य संपन्न होंगे फिर भी परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें