कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आप के सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में आपको अल्पकालीन सफलता प्राप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी, जिससे आपको भविष्य की चिंता कम होगी, लेकिन आपको अपने आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना होगा, नहीं तो आगे चलकर परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें दोपहर के समय जीत मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। परिवार में आज कोई पार्टी का आयोजन हो सकता है।