Guru Gochar 2026: ज्योतिष में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन खास माना जाता है। इसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, हर ग्रह का गोचर अलग-अलग राशियों के लिए शुभ या अशुभ परिणाम लेकर आता है। मान्यता है कि जब कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है, तो उसका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और जातकों को इसका लाभ मिल सकता है। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। गुरु 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आने वाले करीब 20 दिन तीन राशि वालों के लिए खास और लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान इन्हें कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य