Surya Grahan 2024: 2 अक्तूबर 2024 को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और 3 अक्तूबर को सुबह 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण खगोल विज्ञान की महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। माना जाता है कि जब पूथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तो चांद के पीछे सूरज का बिंब कुछ समय के लिए ढक जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ता है। इस दौरान कुछ राशियों को ग्रहण के दुष्प्रभाव से जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय लाभकारी माना गया है। ज्योतिष मान्यताओं के आधार पर साल का अंतिम सूर्यग्रहण कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इन राशि को करियर, व्यापार व नौकरी में लाभ की प्राप्ति होगी, और आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर हो सकती है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।