Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज अपनी भावनाओं को साथी को समझाने की कोशिशें करें। इससे आप दोनों का रिश्ता और मजबूत होगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए सदस्य का आगमन होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका लव रिलेशन दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर पर जा सकते है, जिससे वह प्रसन्न होंगी। सिंगल लोगों की क्रश से नजदीकियां बढ़ेगी, जिससे नए विषयों पर बात होने की संभावना है।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर नाखुश है, तो आज उसे जानने का प्रयास करना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं अब धीरे-धीरे समाप्त होगी, जिससे रिश्तों की डोर मजबूती होगी।
विज्ञापन
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस करने का भरपूर मौका मिलेगा। रिश्तों में जो कुछ दूरियां बढ़ गई थी, वह समाप्त होगी। परिवार के लोग आपके रिश्ते को पसंद करेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने बिजनेस में अगर कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसमें जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगी। आप दोनों अपने जीवन को संवारने में पूरी तरह से सक्षम हैं। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाएंगे।
विज्ञापन
7 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए रिश्ते बनने का योग हैं। किसी खास दोस्त से आज दिल की बात कह सकते हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता अटूट होगा।
8 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): नए संबंधों की शुरुआत के लिए यह समय उपयुक्त है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज किसी खास व्यक्ति के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते है। इस दौरान आपका आकर्षण सबका दिल जीतेगा।
9 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज लव पार्टनर आपके विवाह के प्रपोजल को स्वीकार कर सकता है। प्रेमी को पढ़ाई में लाभ मिलेगा। सिंगल लोग किसी नए व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे अच्छा अनुभव होगा।
10 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): प्रेम संबंधों के मामलों में आज आपको कुछ नयापन देखने को मिलेगा। इस दौरान मैरिड व्यक्तियों को भी किसी प्रकार की बहस बाजी से बचना होगा।
11 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अगर आप सिंगल हैं, तो किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
12 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार जीवन का अहम हिस्सा है, ऐसे में उसे नजरअंदाज न करें। किसी पुरानी बात को लेकर साथी से चल रही बहस बढ़ सकती है, जिससे लड़ाई होने की आंशका है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा। क्रश से बात करने के लिए आज दोस्त की सहायता लेनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।