फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Shani Yuti: सूर्य-शनि की युति से इन पांच राशि वालों को हो सकता है नुकसान

Mon, 13 Feb 2023 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
SURYA SHANI YUTI - फोटो : अमर उजाला
Surya Shani Yuti 2023 : आज 13 फरवरी को सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य सुबह 9 बजकर 21 मिनट पर अपने पुत्र शनि की राशि में प्रवेश कर गए हैं। जहां पर शनि पहले से कुंभ राशि में मौजूद हैं। इस प्रकार से कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति बन गई है। यह युति 14 मार्च तक रहेगी जब सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर होंगे। वैदिक ज्योतिष में सूर्य-शनि की युति को अच्छा नहीं माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि एक दूसरे के शत्रु माने जाते हैं। इसके अलावा कुंभ राशि में शुक्र ग्रह भी मौजूद हैं। कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति से कुछ राशि के लोगों को सावधान रहने की आवश्कता होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आपकी राशि में सूर्य-शनि की युति कुंडली के आठवें भाव में हुआ है। कुंडली का आठवां भाव शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस युति से आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में असफलताएं प्राप्ति होंगी। इस राशि के जातकों के हानि की संभावना हैं। पिछले कुछ दिनों से जहां से आपको सबसे ज्यादा लाभ मिल रहा था। वहां से अब रुकावटें आएंगी। मन में नकारात्क भाव हावी रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी कुंडली में शनि-सूर्य की युति कुंडली के 7वें स्थान को प्रभावित कर रहा है। कुडली का सातवां भाव वैवाहिक जीवन और साझेदाारी का होता है। इस अशुभ युति से इस राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद हो सकता है। धन की हानि होने से आपको कोई बड़ी आर्थिक चोट पहुंच सकती है।  

यह भी पढ़ें-
 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए 13 फरवरी से लेकर 14 मार्च तक कुंभ राशि में शनि- सूर्य की युति अच्छा नहीं कहलाया जाएगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मुद्दे पर बहसबाजी हो सकती है। वहीं किसी यात्रा के दौरान छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार आप हो सकते हैं। आपको आने वाले एक महीने के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों की कुंडली में शनि-सूर्य की युति चौथे भाव में हुआ है। इस कारण से पारिवारिक जीवन में काफी उथल-पुथल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में विपरीत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कुछ दिनों के दौरान किसी को भी उधार धन देने से बचना चाहिए। पिता के साथ आपके किसी विषय को लेकर मतभेद पैदा हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि में शनि-सूर्य की युति आपके लग्न भाव में हो रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि-सूर्य की युति शुभ नहीं मानी जाती है। आर्थिक और मानसिक रूप से आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार कर रहे उनके लिए लिए इन दोनों ग्रहों की युति किसी भी तरह से शुभ नहीं है। आपकी किसी कानूनी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें