rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों के लिए पंचम स्थान से होगा। इस भाव से जातक की शिक्षा, बुद्धि और संतान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके लाभ स्थान पर ही होगी। इस समय आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है। इस समय आपको प्रेम संबंधों में सावधानी रखकर चलना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार की कोई कलह आप नहीं करें। इस समय आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलना होगा। आपको पेट और उसके आसपास के हिस्से से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है।