Surya Gochar 2025 In Dhanu Rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को धन लाभ होगा। यदि आप व्यवसाय में मंदी का सामना कर रहे थे, तो अब आपको मनचाहा लाभ होगा। यही नहीं कारोबार में ठीक-ठाक प्रगति होती नजर आएगी, जिसे आगे बढ़ाने में आपको दिक्कतें आ रही थी। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। खास बात यह है कि, इस समय मनचाहे व्यक्ति की एंट्री जीवन में हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी और लोग आपसे काम को लेकर सलाह भी करेंगे। जीवन में किसी की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा।