फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2023: सूर्य का धनु राशि में परिवर्तन, इन राशियों की पलटेगी किस्मत, धन लाभ और पदोन्नति के योग

Sat, 16 Dec 2023 09:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Surya Gochar 2023: धनु राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2023: ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 दिसंबर को दोपहर बाद 03 बजकर 57 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 14 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद 02 बजकर 43 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में चले जाएंगे। धनु राशि पर इनके गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

 
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पहले से अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। आध्यात्मिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला अप्रत्याशित और सुखद परिणाम दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विवादित मामले भी कोर्ट-कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक चिंतनशील रहने की आवश्यकता है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। 

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो कार्य करेंगे उसी में सफल होते जाएंगे किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी रणनीतियां तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कोर्ट कचहरी में भी प्रतीक्षित पड़े हुए मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत मिल रहे हैं। गुप्तशत्रु परास्त होंगे। सरकारी विभागों में रुके कार्य संपन्न होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता दिलाएंगे किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर सकारात्मक प्रभाव देंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सफलताओं के बावजूद पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति देगा। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानीपूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। मित्रों तथा संबंधियों से भी आपसी मतभेद बढ़ने न दें। संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। जमीन जायदाद संबंधी कोई सौदा करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा नए अनुबंध प्राप्ति के योग दिखाई पड़ रहे हैं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपकी इच्छा शक्ति को दृढ़ बनाएगा। किए गए कार्यों की सराहना होगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग जालसाजी का शिकार कर सकते हैं। परिवार में भी अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक माहौल तनाव मुक्त रखें।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव पद और गरिमा की वृद्धि तो कराएगा ही किसी बड़ी सामाजिक जिम्मेवारी का निर्वहन भी करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके शारीरिक पीड़ा से बचें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से मतभेद बढ़ने न दें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य शीघ्र संपन्न होंगे।
 

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। यह भी संभव है कि आप थकान का अनुभव करें। स्वास्थ्य विशेष करके बाईं आँख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। खानपान के प्रति अधिक सतर्क रहें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस अवधि के मध्य विदेश यात्रा अथवा वीजा आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य कार्य-व्यापार में हर तरफ से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बनेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय और भी बेहतर रहेगा। विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर और अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपको सत्ता सुख तो दिलाएगा ही सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जहां जाएंगे आपके चाहने वालों की भीड़ लग जाएगी। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। किसी टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें