कन्या राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए सूर्य शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब लाएंगे। दांपत्य जीवन में भी कटुता आ सकती है, ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। प्रेम संबंधी मामलों में आपसी मतभेद बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।अग्नि विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। व्यापारियों के लिए भी समय कठिन परीक्षा लेने वाला रहेगा विशेष करके इस अवधि में साझा व्यापार करने से तो दूर ही रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे।