वृषभ राशि
संपूर्ण सप्ताह काफी मिलाजुला फलकारक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे, रुका हुआ धन भी आएगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से सहयोग भी मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य अत्यधिक भागदौड़ और खर्च से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी संबंधी अथवा मित्र से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। विवादों से दूर रहें, कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। 17 तारीख को रहें जरा बचके।