फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य-शनि की युति का इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, रहें सतर्क

Sat, 27 Jan 2024 03:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

13 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से सूर्य-शनि की कुंभ राशि में युति बनेगी।
विज्ञापन
1 of 4
कुंभ राशि में सूर्य-शनि की युति का प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित समय में अपनी राशि बदलते रहते हैं जिससे किसी न किसी राशि में अन्य ग्रहों के साथ युति बनती रहती है। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के एक महीने में राशि बदलने के कारण किसी न किसी के साथ युति बनती है। सूर्य की अपने पुत्र शनि के साथ युति बनने जा रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11 फरवरी को शनि अस्त हो रहे हैं, फिर 13 फरवरी को सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह से सूर्य-शनि की कुंभ राशि में युति बनेगी। सूर्य-शनि की युति का यह युति 14 मार्च तक रहेगी। सूर्य और शनि का आपस में शत्रुता का भाव रहता है। कुंभ राशि में सूर्य-शनि की यह युति करीब 30 सालों के बाद बन रही है। सूर्य-शनि की युति से कुछ राशि वालों को सावधान रखने की जररूत होगी। 

Weekly Horoscope (29 Jan-04 Feb): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

Shani Asta 2024: 11 फरवरी को शनिदेव होंगे अस्त, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
विज्ञापन

2 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
सूर्य-शनि की युति आपके आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में कर्क राशि के जातकों को कुछ सावधान रहने की जरूरत है। इस युति से आपको कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। कार्य में आपको असफलताएं हासिल हो सकती हैं। किसी काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। धन हानि की संभावना ज्यादा है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको लाभ कमाने के लिए कुछ ज्यादा परिश्रम करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि के लिए सूर्य-शनि की युति सातवें भाव में होने जा रही है। कुंडली का सातवां भाव साझेदारी का होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नहीं तो वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी से बिना बात के न उलझें नहीं तो आप कानूनी दांव-पेंच में फंस सकते हैं। किसी को धन उधार देने से बचें। 
विज्ञापन

4 of 4
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
सूर्य-शनि की युति आपके पहले भाव में होने जा रही है। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के जीवन में कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको किसी कार्य में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव ज्यादा रह सकता है। बेवजह के खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर घर के बाकी सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें