न्याय और कर्मफलदाता शनि 9 अक्तूबर 2026 को मीन राशि में वक्री अवस्था में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं इससे मकर, कुंभ और मीन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव।
ज्योतिष में शनिदेव की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का विशेष प्रभाव और महत्व होता है। जब भी शनि की चाल बदलती है तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को शनिदेव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जो 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
2 of 4
मकरा राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
शनि का 9 अक्तूबर को अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर मकर राशि वालों के लिए शुभ और लाभकारी रहेगा। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वहीं जो लोग व्यापार में हैं उनको अच्छी डील हासिल होगी जिससे कारोबार में बेहतर परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है और आने वाले दिनों में आपको बेहतर परिणाम की प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। इस दौरान कुछ प्रभावशाली लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा। जो लोग राजनीति में हैं उनको कोई बड़ा पद मिल सकता है।
मीन राशि पर शनि के उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए शनि का उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। आय में इजाफा होगा और सरकारी नौकरी में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग विदेशों से संबंधित काम करते हैं उनको लाभ मिल सकता है। लाभ प्राप्ति के कई अवसर आने वाले समय में होगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता,संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।