फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2023: दिवाली से पहले बदली शनि की चाल, आज मार्गी होंगे शनिदेव, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Sat, 04 Nov 2023 09:49 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
shani margi 2023: शनि देव के मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव होगा।
मृत्युलोक के न्यायाधीश भगवान शनि 04 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इस प्रकार वर्तमान संवत्सर के अन्त तक ये मार्गी अवस्था में ही गोचर करेंगे। अब ये पुनः आगामी वर्ष 2024 में 29 जून को वक्री होकर 15 नवंबर 2024 को मार्गी होंगे। सम्पूर्ण वर्ष 2024 में ये कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे और 29 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इनके मार्गी होने के परिणाम स्वरूप कार्य-व्यापार में काफी सुधार आएगा। वर्तमान समय में कुंभ राशि के गोचरकाल में इनके मार्गी होने का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा फिर भी कहीं न कहीं कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद गहरा सकता है। आय के साधन बढ़ते रहेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए अपने कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव काफी अप्रत्याशित और मिला-जुला रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति होती रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों या चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से शनि देव का गोचर आति अनुकूल रहेगा।

Shani Margi 2023: शनि 4 नवंबर से चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों को 2024 तक मिलेगा किस्मत का साथ

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। कई बार ऐसा भी होगा कि आपका कार्य सही समय पर नहीं हो पाएगा किंतु उसके लिए कहीं न कहीं आपका आलस्य जिम्मेवार होगा। निर्णय लेने में विलंब न करें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक भी न करें। अपने पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुझान बढ़ेगा और दान-पुण्य भी करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। शरीर में वात रोग की अधिकता रहेगी। जोड़ों में दर्द की शिकायत रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आए। विवाह संबंधी वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। इन सबके बावजूद आर्थिक उन्नति होती रहेगी पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से सप्तम दाम्पत्य भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनि देव का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा किंतु कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। किसी भी तरह के साझा व्यापार करने से परहेज करें। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। किसी भी तरह के सामाजिक अथवा राजनीतिक चुनाव के बारे में सोच रहे हों तो ये अवसर बेहतरीन रहेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना आपके लिए मनोवांछित फल प्रदान करने वाला है। अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और भी बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर बेहतर रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे किंतु संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव का प्रभाव आपके लिए जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा करेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद भी हल होंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से इनका प्रभाव उत्तम रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। मकान और वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना बेहतरीन कामयाबियों भर रहेगा फिर भी कहीं न कहीं परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से माह बेहतरीन रहेगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। तीर्थयात्रा का भी योग बनेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतर है।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शनिदेव का मार्गी होना आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद किंतु स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान करती रहेगी। अपनी जिद और आवेश के साथ-साथ वाणी परभी नियंत्रण रखें। कोई भी योजना जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
 

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शनि देव का मार्गी होना स्वयं आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा किंतु कोई भी कार्य तभी तक कर पाएंगे जब तक नेकनियत के साथ करेंगे। बेईमानी से कमाया गया धन आपके लिए अति घातक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना हो तो अवसर उत्तम है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मार्गी शनिदेव आपके लिए नई-नई चुनौतियां पेश करेंगे इसलिए अपने कार्य के प्रति अधिक चिंतनशील रहें। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अत्यधिक यात्रा के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहने की आवश्यकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर भी ही सुलझाएं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें