फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2024 में इन राशि वालों पर गुरु ग्रह की रहेगी विशेष कृपा, मान-सम्मान में होगी वृद्धि

Tue, 14 Nov 2023 01:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Guru Margi - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 अब कुछ दिनों में खत्म होने वाला है और अब नया साल 2024 शुरू होने वाला है। साल 2024 में कई ग्रहों की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसमें प्रमुख ग्रह गुरु भी होंगे। गुरु ग्रह अभी मेष राशि की यात्रा पर हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को  ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य का कारक ग्रह कहा जाता है। गुरु ग्रह 31 दिसंबर 2023 को वक्री से मार्गी हो जाएंगे। गुरु की सीधी चाल चलने से इसका असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन सभी 12 राशियों में कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके ऊपर साल 2024 में गुरु ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। गुरु ग्रह की चाल में परिवर्तन से साल 2024 में इन राशि वाले लोगों के जीवन में धन, सुख, वैभव और सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं वे कौन-कौन सी भाग्यशाली राशियां होंगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Aries horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
साल 2024 में मेष राशि के जातकों पर सबसे ज्यादा गुरु का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु ग्रह साल 2024 में आपकी राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में मेष राशि के जातकों को धन, मान-सम्मान और ऐशोआराम की प्राप्ति होगी। आपके हर कार्य साल 2024 में पूर्ण होंगे। जिन कार्यों में रुकावटें आ रही थी वे अब पूरी होंगी। आपको अचानक से धन लाभ और अन्य तरह के फायदे मिलते दिखाई देंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण विषयों पर आपका ध्यान लगेगा जिससे उसमें सफलता हासिल होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 4
Leo - फोटो : istock
सिंह राशि 
करियर और कारोबार के लिहाज से गुरु का साल के शुरुआत में ही मार्गी होना हर एक तरह अच्छा संकेत है। गुरु आपकी राशि से भाग्य स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपके हाथ लगेंगे जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। साल 2024 में संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता भी मिल सकती है। जमीन-जायदाद के मामले में आपको कोई बड़ा फायदा भी मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं ऐसे में गुरु ग्रह की सीधी चाल धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकते हैं। गुरु ग्रह आपकी राशि से पांचवें भाव पर मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको संतान का अच्छा सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुखो में वृद्धि होगी। धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर साल 2024 आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। 

Rashifal 2024: गुरु-शनि के प्रभाव से साल 2024 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन-दौलत में होगा इजाफा

Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी, किन राशि के लिए शुभ और किनको रहना होगा सतर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें