rashifal 2021
मकर राशिफल 2021- आर्थिक स्थिति
मकर राशि की आर्थिक स्थिति में इस साल उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जिस वज़ह से आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा और बेवज़ह खर्चों से बचना होगा। अप्रैल तक छोटे भाई-बहनों के साथ भी धन को लेकर मतभेद बना रहेगा। इस साल घर वालों के साथ पैतृक सम्पत्ति को लेकर भी वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने माता-पिता के साथ धार्मिक स्थान में जा सकते हैं। मई के महीने से शेयर मार्किट में कोई बड़ा निवेश न करें, नुकसान हो सकता है। साल के मध्य में कोई कर्ज़ चुकाने के बाद दुबारा लेने की भी जरुरत पड़ेगी, इसको लेकर सावधान रहें। अगर जमीन और घर के ऊपर निवेश करने की सोच रहे हैं तो अपने माता पिता की भी सलाह लें। वर्ष के अंत में वाहन के ऊपर बेवज़ह खर्च हो सकता हैं और बच्चों के भविष्य के लिए भी कोई निवेश कर सकते हैं।