rashifal 2021
मीन राशिफल 2021- प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन
मीन राशि वालों के लिए साल की शुरुआत आपके प्रेमी के साथ समय कुछ भ्रम से शुरू होगी, जिससे आपस में तनाव भी बना रहेगा। यही वज़ह कुछ समय की दूरी का कारण भी बनेगी। अगर आप अकेले हैं तो किसी यात्रा में आपकी नये साथी से मुलाकात होने से आपका अकेलापन दूर होगा, जिससे प्रेम आपके जीवन में दस्तक देगा, लेकिन आप दोनों की नज़दीकियां आपके परिवार को पसंद नही आएगी। आप जिस से प्रेम करते हैं, उनको अचानक तोहफा दे, जिससे आपका आपसी प्रेम बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी रिशते मधुर बने रहेंगे। इस वर्ष आपका जीवन साथी के साथ विदेश यात्रा का भी योग बना हुआ हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम के बारे में सोच रहे हैं, तो मई से पहले या अक्तूबर के बाद शुरुआत करें। इस समय में आपको अपने ज़ीवन साथी की वज़ह से मानसिक तनाव भी हो सकता हैं।