mercury transit
- फोटो : अमर उजाला
बुध का राशि परिवर्तन
ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध एक महीने में दो बार राशि बदलते हैं। 16 अप्रैल को बुध मेष राशि में भ्रमण करेंगे, इससे पहले बुध 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। बुध ग्रह व्यक्ति के तर्क शक्ति, गणित, संचार, लेखन, व्यापार, वाणी और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनके शुभ प्रभाव के परिणामस्वरुप जातक विद्वान, दार्शनिक, लेखक, कवि, शोधपरक कार्य, शल्य चिकित्सा, गणितज्ञ, ज्योतिष विज्ञान, शिक्षण कार्य, बैंकिंग के क्षेत्र, तथा कानून के क्षेत्र में अच्छी ख्याति प्राप्त करता है। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध, कन्या राशि में उच्च के और मीन राशि में नीच के माने गए हैं।