फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 अप्रैल को गुरु का राशि परिवर्तन: मीन राशि के लोगों पर इसका कैसा रहेगा असर ?

Sat, 03 Apr 2021 09:48 AM IST
विनोद शुक्ला मदन गुप्ता सपाटू, ज्योतिर्विद्, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
Guru Rashi Parivartan 2021: बृहस्पति 6 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इस राशि पर ये 13 सितंबर तक गोचर करेंगे। अपनी इस यात्रा के मध्य ये 20 जून की रात्रि 8 बजकर 28 मिनट पर वक्री होंगे और उसी अवस्था में चलते हुए पुनः14 सितंबर की दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बीते 13 महीनों से मकर राशि में शनि के साथ चल रहे बृहस्पति 5 अप्रैल 2021 दिन सोमवार को रात्रि 24:22 बजे अपनी राशि बदलकर कुंभ में आ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि भी शनि की राशि है जो बृहस्पति की शत्रु राशि है। इसलिए देश और दुनिया के लिए अभी माहौल नहीं बदलेगा। अभी 13 महीने और यथावत चलता रहेगा। बृहस्पति 20 जून को वक्री होकर 14 सितंबर को पुनः मकर राशि में वापस आएंगे और 20 नवंबर तक मकर में ही रहेंगे, किंतु 20 नवंबर से और 13 अप्रैल 2022 तक कुंभ में ही विचरण करेंगे। इस राशि परिवर्तन का मीन राशि पर कैसा होगा असर इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

3 of 5
राशि
मीन राशि और गुरु का राशि परिवर्तन: 12 वें स्थान के बृहस्पति शुभ नहीं होते हैं। अनावश्यक खर्च के साथ साथ मिथ्या आरोप का भी योग बन सकता है। इसीलिए वाद-विवाद से बचें।, लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना होगा, बहुत अधिक भागदौड़ और बेवजह के खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र के सिलसिले में किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने का अवसर प्राप्त होगा जिस दौरान लाभ के लिए प्रयास करते रहने की जरूरत होगी।

4 of 5
15 सितंबर से 20 नवंबर तक हर कार्य में जबर्दस्त सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंधों का आपको इस समय लाभ मिलेगा।आपके धनलाभ के प्रबल योग बनेंगे और संभावना है कि कई माध्यमों से धनलाभ हो। धार्मिक आचरण से आप अपनी छवि को सुधार पाने में सफल होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी जिससे आपका प्रेम विवाह भी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरु का राशि में परिवर्तन
20 नवंबर को योग है कि आपको पैरों में दर्द की किसी समस्या से दो-चार होना पड़े।बावजूद इसके आप इस समय किसी विदेशी माध्यम से लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। लेकिन आपके शत्रु आपको हर समय परेशान करते रहेंगे।यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा था तो इस समय उसका फैसला आपके विरोधी के पक्ष में आ सकता है।
उपाय : रोजाना देव गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:' का एक माला जप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें