फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का अंक ज्योतिष: बुधवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा, यहां जानें

Wed, 13 Mar 2024 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
13 मार्च का अंक ज्योतिष - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने समय का प्रबंधन ठीक तरीके से करना होगा तब कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। मौज मस्ती करते हुए आज पूरा दिन बीतेगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
दिन मेहनत से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने आसपास किसी भी तरीके से नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने देने है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। छोटी-मोटी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-  हरा

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3  
आज के दिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। लेनदेन में आपको सावधानी बरतनी होगी।  अगर किसी ने धन देने का वादा किया है, तो उससे सावधान रहें। आपकी आंतरिक ताकत और स्थिर भावना आपके दिन को और भी शुभ बनाएगी। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आपको जल्दबाजी में किसी भी तरह का कोई भी फैसला नहीं लेना है। अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आज आपका रोमांटिक संबंध जीवनभर के बंधन में परिवर्तित हो सकता है। जिससे आपके जीवन में बड़ा और अच्छा बदलाव आएगा। आपको कामधंधे में कोई नई और अच्छी डील मिल सकती है। 
शुभ अंक- 16 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपको किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। जिसमेें आपको खूब मौज-मस्ती का समय मिलेगा। इसके अलावा आप अपने ऊपर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- सफेद

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
 काम में आप सकारात्मक मार्ग बना रहे हैं और आपके प्रयासों से आपको पदोन्नति मिलेगी या वेतन में वृद्धि होगी। साहस के साथ नए अवसरों का सामना करें।       
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लाल 

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
नीरसता से प्यार की ओर जाने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवन के सभी क्षेत्रों से मिला संतोष आपको आनंदित रखेगा। घर या कार्य में मतभेदों से बचने के लिए अच्छे श्रोता बनें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आपका समय कानूनी मामलों या अनुबंधों के लिए की गयी बैठकों में व्यतीत हो सकता है। प्रियजनों द्वारा प्रदान किए गए ज्ञान पर भरोसा करें। अपने फैसलों को ध्यान से लें और अपने पति या साथी से इनपुट मांगें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें